• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च, 50MP कैमरा, एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 6 साल तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट्स

Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च, 50MP कैमरा, एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 6 साल तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट्स

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 2,340 x 1,080 पिक्‍सल्‍स के साथ Full HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है

Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च, 50MP कैमरा, एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 6 साल तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट्स

Samsung Galaxy A16 5G में 4जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च
  • 6 जेनरेशन एंड्रॉयड अपडेट्स का वादा
  • फोन के प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं
विज्ञापन
Samsung Galaxy A16 5G Launched : ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन कंपनियां अभी दो से तीन एंड्रॉयड अपग्रेड ऑफर करके यूजर्स की वाहवाही लूट रही हैं, लेकिन Samsung चार कदम आगे निकल गई है। उसने Samsung Galaxy A16 5G को लॉन्‍च किया है जो 6 जेनरेशन एंड्रॉयड अपडेट्स का वादा करता है साथ ही 6 साल तक सिक्‍योरिटी पैच भी ऑफर करता है। डिवाइस को सैमसंग की डच वेबसाइट पर लाया गया है। इसका मतलब है कि Galaxy A16 5G को साल 2030 तक अपडेट्स मिलते रहेंगे, अब यह बात अलग है कि कोई डिवाइस इतने साल चलेगी भी या नहीं! 
 

Samsung Galaxy A16 5G Price 

Samsung Galaxy A16 5G के प्राइस अभी नहीं बताए गए हैं, पर गिजमोचाइना ने लिखा है कि इससे पहले कंपनी जिस मॉडल को लाई थी, वह 199 डॉलर (लगभग 16,712 रुपये) से शुरू होता था, जिससे A16 5G के भी इसी कीमत में लॉन्‍च होने का अनुमान लगाया गया है। 
 

Samsung Galaxy A16 5G Specifications, features 

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 2,340 x 1,080 पिक्‍सल्‍स के साथ Full HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है और इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज है। 

हालांकि इसका यू शेप्‍ड नॉच कुछ लोगों को अखर सकता है। फोन के बेजल भी काफी मोटे दिखाई पड़ते हैं। सैमसंग ने इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लगाया है। उसके साथ 5 एमपी का अल्‍ट्रवाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा दिया है। 

फोन में 13 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें प्रोसेसर कौन सा लगा है, यह खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन वह एक्सिनॉस 1330 हो सकता है। 

Samsung Galaxy A16 5G में 4जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर डेढ़ जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस फोन में 5 हजार एमएएच बैटरी है। आईपी 54 रेटिंग इस फोन को मिली है, जिसका मतलब है कि फोन धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। फोन को 3 कलर ऑप्‍शंस- नीले, काले और ग्रे में लाया गया है।  

भारत में इसकी उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »