Samsung Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy A15 5G : यह एक 5जी डिवाइस है और मिड रेंज में दस्‍तक देती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 17:03 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का नया स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च हो गया है
  • Samsung Galaxy A15 5G को भारत में पेश किया गया
  • यह एक मिड रेंज स्‍मार्टफोन है

फोन में फुलएचडी प्‍लस एमाेलेड डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 5 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं।

Samsung ने Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में इस डिवाइस को साउथईस्‍ट एशिया के कुछ देशों में लाया गया था। अब इसका इंडिया आगमन हुआ है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है यह एक 5जी डिवाइस है और मिड रेंज में दस्‍तक देती है। फोन में फुलएचडी प्‍लस एमाेलेड डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 5 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन को भी लॉन्‍च किया है। हालांकि इस खबर में हम जानेंगे Galaxy A15 5G के बारे में। 
 

Samsung Galaxy A15 5G Price in India

Samsung Galaxy A15 5G को भारत में दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट को 22,499 रुपये में लिया जा सकेगा। यह फोन ब्‍लू ब्‍लैक, ब्‍लू और लाइट ब्‍लू कलर ऑप्‍शन में आया है। एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने वालों को कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy A15 5G Specifications

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। इसमें ड्यूड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन का डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलता है और यह 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 800 निट्स है।

Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100 प्‍लस प्रोसेसर की ताकत है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर One UI 6 सॉफ्टवेयर की लेयर है। 
Advertisement

Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। साथ में 5 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्‍सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। यानी यह एक ट्रिपल रियर कैमरा फोन है। फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। 

Galaxy A15 5G में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो Galaxy A15 5G में डुअल सिम, 5G, डुअल बैंड WiFi, USB Type-C पोर्ट की खूबियां हैं। 3.5mm का हेडफोन जैक इस डिवाइस में है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है और एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.