50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन!

रिपोर्टों के मुताबिक, गैलेक्सी A13, गैलेक्सी A12 का सक्‍सेसर होगा, जिसे पिछले साल ग्‍लोबली लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 17:19 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस डाइमेंसिटी 700 SoC, 6.48 इंच के FHD+ डिस्‍प्‍ले से लैस हो सकती है
  • इस फोन के तीन रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है
  • 5000mAh की बैटरी के साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देने की तैयारी है

Samsung Galaxy A13 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है

सैमसंग की नई डिवाइस गैलेक्‍सी A13 5G के डिवेलपमेंट की खबरें आती रही हैं। सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक नए लीक में ए सीरीज की इस 
डि‍वाइस के कैमरा स्‍पेसिफिकेशंस को लेकर दावे किए गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, गैलेक्सी A13, गैलेक्सी A12 का सक्‍सेसर होगा, जिसे पिछले साल ग्‍लोबली लॉन्च किया गया था। जानकारी के मुताबिक, सैमसंग की यह नई डिवाइस क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगी, जिसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर हो सकता है, जबकि बाकी सेटअप गैलेक्‍सी A12 जैसा ही होगा। गैलेक्‍सी A12 में मेन सेंसर 48 मेगापिक्‍सल का है।
Advertisement

साउथ कोरियाई पब्लिकेशन 'द इलेक' की एक रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी ए13 में सैमसंग, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मॉड्यूल देने की प्‍लानिंग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्‍मीद है।

डिवाइस को लेकर बीते कुछ हफ्तों से टेक इंडस्‍ट्री में रूमर्स तैर रहे हैं। अब हुए लीक से पता चलता है कि यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 SoC, 6.48 इंच के फुल एचडी + एलसीडी डिस्प्ले से लैस हो सकती है। फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प ऑप्‍शन में आ सकता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी के साथ ही 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देने की तैयारी है। 
Advertisement

बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए12 की, तो इस फोन को इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720×1600 पिक्सल) टीएफटी इनफिनिटी वी डिस्प्ले, 4GB रैम, MediaTek Helio P35 प्रोसेसर जैसे फीचर हैं। कैमरों की बात की जाए, तो फोन में क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्‍थ सेंसर है। 

सेल्‍फी के ल‍िए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 15 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग गैलेक्‍सी A12 की शुरुआती कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज के साथ 13,999 रुपये है, जबकि 6जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम 16,499 रुपये हैं।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G, 50MP, Samsung, galaxy A13, samsung galaxy A12

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.