Samsung Galaxy A12 भारत में अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, टिप्सटर ने दी जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी ए12 के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट में की कीमत यूरोप में 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये), 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,500 रुपये) और 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत कीमत 189 यूरो (लगभग 16,700 रुपये) थी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 को पिछले महीने प्राप्त हुआ था BIS सर्टिफिकेशन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन को को नवंबर में यूरोपियन मार्केट में किया गया था लॉन्च

Samsung ने Galaxy A12 स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर ने कथित रूप से दावा किया है कि यह फोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, Samsung ने Galaxy A12 स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में नवंबर 2020 में पेश किया गया था। इसके अलावा इस फोन को कथित रूप से पिछले महीने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी सबसे पहले सामने आई थी। सैमसंग गैलेक्सी ए12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

जाने-माने टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने MySmartPrice की रिपोर्ट के माध्यम से Samsung Galaxy A12 के भारत लॉन्च की तारीख साझा की है। हालांकि, Samsung ने फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रतीत होता है कि जल्द ही इससे संबंधित जानकारियों को कंपनी द्वारा टीज़ किया जाने वाला है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A12 price (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन को तीन रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ यूरोपियन मार्केट में पेश किया गया था। जहां फोन के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट में की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,500 रुपये) है। जबकि 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत कीमत 189 यूरो (लगभग 16,700 रुपये) थी। तो ऐसे में माना जा रहा है कि गैलेक्सी ए12 की भारतीय कीमत भी यूरोपियन कीमत के समान हो सकती है।

यह फोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। हालांकि, यह पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है कि सैमसंग इसी स्टोरेज व कलर ऑप्शन के साथ फोन को भारत में उतारेगा या नहीं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A12 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए12 में 6.5 इंच का एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट हो सकता है। फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड (1 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

Galaxy A12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर,  एफ/2.2 लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। गैलेक्सी ए12 8-मेगापिक्सेल शूटर के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर है।
Advertisement

Galaxy A12 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस समेत कई अन्य विकल्प शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75.8x8.9 एमएम है और वज़न 205 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.