Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A08 4G पर काम कर रहा है जो कि कंपनी के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री करेगा।
Photo Credit: Virgin Megastore UAE
Samsung Galaxy A08 4G में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A08 4G पर काम कर रहा है जो कि कंपनी के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री करेगा। आगामी फोन Galaxy A07 4G का सक्सेसर होगा और इसमें बैटरी कैपेसिटी से लेकर प्रोसेसिंग हार्डवायर और अन्य चीजों में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, Samsung ने अभी तक इस फोन के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है, लेकिन यूएई के एक रिटेलर के पास इसकी मौजूदगी से पता चलता है कि यह कैसा हो सकता है। आइए Samsung Galaxy A08 4G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Virgin Megastore UAE की लिस्टिंग में Samsung Galaxy A08 4G के 4GB+64GB स्टोरेज वाले ड्यूल सिम सपोर्ट वेरिएंट की कीमत AED 625 (लगभग ₹16,300) है। वहीं 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की भी बात हुई है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung अक्टूबर से दूसरे मार्केट में Galaxy A08 4G लॉन्च कर सकता है, जबकि 5G मॉडल जनवरी या फरवरी 2027 में आने की उम्मीद है।
लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A08 4G में Galaxy A07 4G जैसी 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले होगी। रिटेलर ने 4GB और 6GB RAM ऑप्शन लिस्ट किए हैं, जिसमें स्टोरेज 128GB तक है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा, क्योंकि फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट होगा। Galaxy A08 4G की लिस्टिंग में बिना नाम वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की बात हुई है, जिसकी स्पीड 2.2GHz और 2GHz तक है। ये डाटा मीडियाटेक हीलियो जीG99 की ओर इशारा करते हैं, जिसे पहले की रिपोर्ट्स में भी इस फोन से जोड़ा गया है। पहले गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग से पता चला था कि Galaxy A08 4G एंड्रॉयड पर काम कर सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A08 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लिस्टिंग में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी की भी बात हुई है। Galaxy A08 4G धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आएगा। इस फोन की मोटाई 8.0 मिमी होगी। यह फोन डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब