Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी

Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है। यह फोन के 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बताई गई है।

Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी

Samsung Galaxy A08 4G भारतीय मार्केट में लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Galaxy F08 और Galaxy M08 इसी के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं।
  • Samsung Galaxy A08 4G भारतीय मार्केट में लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A08 4G को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। इससे पहले फोन की भारतीय कीमत लीक हो गई है। फोन के अंदर 4GB रैम वेरिएंट से शुरुआत हो सकती है। इसके साथ ही लेटेस्ट अपडेट में Galaxy F08, Galaxy M08 की प्राइसिंग का खुलासा भी हुआ है। Galaxy A08 4G को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी बताई जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy A08 4G Price Leaked

Samsung Galaxy A08 4G भारतीय मार्केट में लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है। फोन के लिए टिप्स्टर संजू चौधरी ने इसकी प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने X पर पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है। यह फोन के 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बताई गई है। Galaxy F08 और Galaxy M08 इसी के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। इनकी कीमत 16,999 रुपये बताई गई है। 

Samsung Galaxy A08 4G के 6GB रैम वेरिएंट के लॉन्च को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वेरिएंट लॉन्च होता है तो इसमें 128GB स्टोरेज आने की संभावना है। कंपनी ने हालांकि, अभी तक फोन के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। 

Galaxy A08 4G Features

Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 1/2.76 इंच सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है। साथ में 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। 

Galaxy A08 4G में 6,000mAh की बैटरी है और यह 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8mm और वजन 197 ग्राम है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिलती है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »