Samsung Galaxy A07 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

भारत में हाल ही में Galaxy A07 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भी जल्द पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 22:40 IST
ख़ास बातें
  • भारत में हाल ही में Galaxy A07 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भी जल्द पेश किया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A07 4G के लगभग समान हो सकते हैं

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy A सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में हाल ही में Galaxy A07 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भी जल्द पेश किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Samsung Galaxy A07 5G की मॉडल नंबर - SM-A076B के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 729 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,878 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इससे पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन दिखा था।  इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A07 4G के लगभग समान हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। 

हाल ही में सैमसंग की अमेरिका, स्पेन और न्यूजीलैंड में वेबसाइट्स पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज लाइव हुए हैं। Samsung Galaxy A07 4G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है।  इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स)  90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy A07 4G में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। 

Samsung Galaxy A07 4G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A07 4G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन को लाइट वॉयलेट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy A07 4G का साइज 164.4 x 77.4 x 7.6 mm और भार लगभग 184 ग्राम का है। कंपनी ने इसके लिए छह वर्ष के OS अपग्रेड उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  7. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  10. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.