50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy A04s, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए04एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04s के स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
  • Samsung Galaxy A04s की कीमत 3GB+32GB ऑप्शन की कीमत 14,262 रुपये होगी।
  • Samsung Galaxy A04s एंड्रॉयडड 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 पर काम करता है।

Photo Credit: Pricebaba

Samsung Galaxy A04s के स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले, Exynos 850 SoC, 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा सेंसर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी होने का दावा किया गया है। बीते हफ्ते ग्लोबल लेवल पर इनको पेश किया गया था। स्मार्टफोन के कथित रेंडर भी शेयर किए गए हैं और ये उन फोटो से मिलते हैं जो पहले लीक हुए हैं।
 

Samsung Galaxy A04s की कीमत


प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A04s की कीमत 3GB + 32GB ऑप्शन के लिए EUR 179 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 14,262 रुपये हो सकती है। इसके अन्य वेरिएंट भी आ सकते हैं, लेकिन उनकी जानकारी अभी नहीं है। ऐसी जानकारी है कि सैमसंग फोन ब्लैंक और नोयर कलर्स में आएगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी A04s के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy A04s में 6.5 इंच HD + डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए04एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
Advertisement

आपको बता दें कि Galaxy A04s के स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक Galaxy A04 के जैसे हैं जिनको हाल ही में पेश किया गया था। अंतर कॉन्फिगरेशन ऑप्शन और रियर कैमरों में हो सकता है। यह एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गई है। इसमें 8GB तक RAM दी गई है। प्रोसेसर के लिए इसमें Exynos 850 SoC दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.