सैमसंग अपने इन 2 फोन से देगा भारत में चाइनीज मोबाइल कंपनियों को टक्कर

Samsung Galaxy A04s के रेंडर्स के मुताबिक, वॉल्यूम रॉकर पावर बटन के साथ दाईं ओर आ सकता है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। रियर में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 4 मई 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A13s, Galaxy A13 LTE का एक रिफ्रेश वर्जन होने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy A04s में 6.5-इंच की फ्लैट डिस्प्ले आ सकती है।
  • रियर में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है।

Galaxy A13s मार्केट Galaxy A13 LTE का अपडेट वर्जन हो सकता है।

Photo Credit: Samsung

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इस समय बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A13s पर काम कर रहा है। एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि मॉडल नंबर SM-A045F और SM-A137F वाले स्मार्टफोन हो सकते हैं। अभी तक इन बजट स्मार्टफोन्स के बारे में कोई खास स्पेसिफिकेशन उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा कंपनी एक और बजट स्मार्टफोन Galaxy A04s पर काम कर रही है जो कि कुछ महीनों में आ सकती है। वैसे नए s मॉडल के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है तो ऐसे में Galaxy A04s, Galaxy A04 से पहले आ सकता है।
 

रिपोर्ट से हुआ खुलासा


Advertisement
Sammobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A13s के Galaxy A13 LTE का एक रिफ्रेश वर्जन होने की उम्मीद है, जो कि हाल ही में मार्च में जारी किया गया था। इस बीच Galaxy A04, Galaxy A04s का हल्का मॉडल हो सकता है। आपको बता दें कि Samsung के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि Galaxy A04 के CAD रेंडरर्स और स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं।
 

Samsung Galaxy A04s के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर, उर्फ ​​​​ऑनलीक्स ने Samsung Galaxy A04s के रेंडर लीक किए हैं। इन कथित रेंडरर्स से साफ होता है कि इस Samsung Galaxy A04s में 6.5-इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है जो कि एचडी+ रेजोल्यूशन  सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा हाउसिंग के लिए वी-शेप्ड नॉच है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.5 mm, चौड़ाई 76.5 mm, मोटाई 9.18 mm है। रेंडर्स के मुताबिक, वॉल्यूम रॉकर पावर बटन के साथ दाईं ओर आ सकता है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। रियर में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है।
Advertisement

प्रोसेसेर की बात की जाए तो फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि यह स्मार्टफोन MediaTek, Qualcomm या Unisoc चिपसेट में से किस पर काम कर सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पुराने मॉडल Samsung Galaxy A03s की तरह ही 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.