Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 9299 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy A04e में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की फुल HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A04e के 3GB RAM + 32GB वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये है।
  • Samsung Galaxy A04 के 4GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Galaxy A04 और Galaxy A04e को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गैलेक्सी ए लाइअप के तहत स्मार्टफोन को आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। ग्राहक Samsung इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से इसे खरीद सकते हैं। इस फोन में MediaTek Helio P35 SoC मिलेगा। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A04e के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये है। वहीं 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसके अलावा 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Light Blue और Copper कलर में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A04 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, कॉपर और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स बिक्री के लिए Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 20 दिसंबर, 2022 यानी कि आज से उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy A04 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की फुल HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गई है। यह फोन MediaTek Helio P35 SoC पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB RAM है, जिसे 8GB तक रैम प्लस के साथ बढ़ा सकते हैं। वहीं 128GB स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5 और जीपीएस है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A04e के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A04e में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई और ब्लूटूथ v5 दिया गया है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.