3GB और Android 11 से लैस होगा Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन, डिज़ाइन भी लीक!

पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुके स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच की इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रियर में फोन के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s में मिल सकती है 3 जीबी रैम
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03एस BIS साइट पर भी हुआ था स्पॉट
  • फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
Samsung Galaxy A03s लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन लॉन्च से अब ज्यादा दूर नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन Google Play Console लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग के जरिए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। बता दें, कुछ समय पहले फोन की कथित कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी। इसके अलावा, यह फोन गीकबेंच के साथ-साथ US Federal Communications Commission (FCC), Wi-Fi Alliance और Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन Google Play Console लिस्टिंग में लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसमें 720 × 1339 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मौजूद होगा, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 300 पीपीआई है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिल सकती है।

रेंडर्स की बात करें, तो यह फोन वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। वहीं, फोन के बायीं ओर वॉल्यूम रॉकर को जगह दी गई है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 150 (लगभग 13,100 रुपये) होगी। इस फोन में अन्य स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत सामने नहीं आई है। टिप्सटर ने यह भी खुलासा किया था कि Samsung कंपनी इस फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुके स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच की इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रियर में फोन के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और 2 मेगापिक्सल के 2 अतिरिक्त कैमरा भी होंगे। FCC लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन की बैटरी का मॉडल नंबर HQ-50s और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन 5000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.