• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A03s का पहला लीक आया सामने, Galaxy A02s से इस मामले में अलग होगा यह स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A03s का पहला लीक आया सामने, Galaxy A02s से इस मामले में अलग होगा यह स्मार्टफोन

91Mobiles ने टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) के साथ मिलकर एक रेंडर शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि यह  Samsung Galaxy A03s फोन है।

Samsung Galaxy A03s का पहला लीक आया सामने, Galaxy A02s से इस मामले में अलग होगा यह स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A03s ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s में 6.5 इंच की इन्फिनिटी-वी डिस्पले हो सकती है
  • इस फोन में हो सकता है यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
  • इस स्मार्टफोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03s की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लीक हो गया है। यह इस स्मार्टफोन के बारे में संभवत: सबसे पहला लीक है। इस फोन को Samsung Galaxy A02s का सक्सेसर कहा जा रहा है जो कि पिछले साल नवम्बर के महीने में लॉन्च किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A03s में लगभग वही डिजाइन दिया गया है जो कि Galaxy A02s में दिया गया था। मगर इस बार फोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है और यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है जो कि Galaxy A02s में नहीं दिया गया था। 

91Mobiles ने टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) के साथ मिलकर एक रेंडर शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि यह  Samsung Galaxy A03s फोन है। डिजाइन में यह काफी हद तक Galaxy A02s के जैसा ही है। मगर जैसा कि पहले भी बताया गया है कि अबकी बार इसमें दो बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार फोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है और यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है। Galaxy A02s में माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया था। 

Samsung Galaxy A03s में ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है जो कि एक आयताकार मॉड्यूल में वर्टीकली सेट किया गया है। इस मॉड्यूल के किनारे राउंड-ऑफ किए गए हैं। फ्रंट की ओर फोन में वॉटर-ड्रॉप नॉच है और चिन काफी बड़ी है। इसका साइज 166.6x75.9x9.1mm का है और इसमें 3.5 mm का ऑडियो पोर्ट भी दिया गया है। 

इस कथित फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की इन्फिनिटी-वी डिस्पले हो सकती है जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा नॉच में आ सकता है। रियर में फोन के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और 2 मेगापिक्सल के 2 अतिरिक्त कैमरा भी होंगे। अभी इसके प्रोसेसर और बैटरी के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं आ सकी है। 

Samsung Galaxy A02s को पिछले साल नवम्बर महीने में लॉन्च किया गया था। इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ ही 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर है और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A03s Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »