Samsung Galaxy A02 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, हो सकता है Galaxy M02 का रीब्रांडेड वर्ज़न

Samsung Galaxy A02 कंपनी की ‘0X' सीरीज़ स्मार्टफोन का हिस्सा है, तो ऐसे में संभव है कि यह एक एंट्री-लेवल फोन होगा जिसमें अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में कुछ समानताएं होगी। Samsung Galaxy A01 को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A02 फोन Nemko AS सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
  • माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए02 का मॉडल नंबर SM-A025F है
  • गैलेक्सी ए02 फोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Samsung Galaxy A02 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है

Samsung Galaxy A02 और Galaxy M02 स्मार्टफोन कथित रूप से सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में इन दो स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, इसमें बस फोन के मॉडल नंबर का उल्लेख किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन Galaxy A02 का भी रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, दोनों ही मॉडल नंबर एक ही लिस्टिंग में दिखें हैं। पिछले महीने सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन कथित रूप से गीकबेंच लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था, जहां फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी।

Nemko AS वेबसाइट की लिस्टिंग में SM-A025F/DS, SM-A025F, SM-M025F/DS, SM-A025M/DS और SM-A025M मॉडल नंबर दिखे हैं। SM-A025F मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A02 का है, जबकि सिंगल SM-M025F मॉडल लिस्टिंग Samsung Galaxy M02 की हो सकती है। क्योंकि दोनों ही मॉडल नंबर एक ही लिस्टिंग का हिस्सा हैं, तो ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि Galaxy A02 को कुछ रीज़न में गैलेक्सी एम02 के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।

आपको बता दें, पिछले महीने गैलेक्सी ए02 फोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां इसका मॉडल नंबर SM-A025F और रैम 2 जीबी थी। लिस्टिंग में यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई टॉप पर काम कर सकता है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 751 था और मल्टी-कोर स्कोर 3,824।

सैमसंग गैलेक्सी ए02 कंपनी की ‘0X' सीरीज़ स्मार्टफोन का हिस्सा है, तो ऐसे में संभव है कि यह एक एंट्री-लेवल फोन होगा जिसमें अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में कुछ समानताएं होगी। Samsung Galaxy A01 को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन नॉच डिस्प्ले व मोटे बेजल्स के साथ आया था। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, 2 जीबी रैम, 3000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद था।
Advertisement

फिलहाल, Samsung ने गैलेक्सी ए02 व गैलेक्सी एम02 की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A02, Samsung Galaxy M02
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.