Samsung Galaxy A02 फोन 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, इसकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी ए02 फोन में चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वो हैं डेनिम ब्लैक, डेनिम ब्लू, डैनिम रेड और डेनिम ग्रे।

Samsung Galaxy A02 फोन 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A02 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए02 में दिया गया है मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर
  • फोन में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन को 6.5 इंच इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन थाईलैंड की Samsung वेबसाइट पर लिस्ट है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए02 में मीडियाटेक MT6739 क्वाड कोर प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। 
 

Samsung Galaxy A02s: Price, availability

ट्विटर पर किए गए प्रमोशनल ट्वीट के मुताबिक, Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन की कीमत थाईलैंड में THB 2,999 (लगभग 7,300 रुपये) तय की गई है। यह फोन के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत हो सकती है। हालांकि, 3 जीबी रैम व 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत को फिलहाल लिस्ट नहीं किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए02 स्मार्टफोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी ए02 फोन में चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वो हैं डेनिम ब्लैक, डेनिम ब्लू, डैनिम रेड और डेनिम ग्रे।
 

Samsung Galaxy A02: specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच (720 x 1,560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक MT6739W प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ PowerVR Rogue GE8100 जीपीयू सपोर्ट मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी ए02 फोन में 2 जीबी व 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए02 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, 4जी एलईडी , 3.5mm हेडफोन जैक, डॉल्बी अटॉमस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस+ और ग्लोनास दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है जिसके साथ 7.75 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। गैलेक्सी ए02 फोन का डायमेंशन 164.0mm x 75.9mm x 9.1mm और भार 206 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »