सैमसंग का फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन 2019 तक बाज़ार में आएगा: रिपोर्ट

सैमसंग का फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन 2019 तक बाज़ार में आएगा: रिपोर्ट
विज्ञापन
सैमसंग के कथित फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्स को लेकर लंबे समय से चर्चा है। पिछले कुछ साल से ख़बरें हैं कि दक्षिण कोरियाई हैंडसेट निर्माता एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि इस स्मार्टफोन को साल के अंत तक बाज़ार में उपलब्ध कराया जा सकता है। लेकिन अब नई रिपोर्ट में इस ख़बर को नकार दिया गया है।

सियोल में आयोजित हुए डिस्प्ले टेकसैलून सेमिनार में, सैमसंग डिस्प्ले के मुख्य इंजीनियर किम ते-वूंग ने कहा कि फोल्ड हो सकने वाले स्मार्टफोन बाज़ार में 2019 से पहले नहीं आएंगे। किम ने स्पष्ट किया, ''बेज़ेल रहित डिस्प्ले की बिक्री शुरू हो गई है, लेकिन हमारे पास फोल्डेबल डिस्प्ले को डेवलेप करने के लिए अभी पर्याप्त समय है।''

कोरियाहेराल्ड की ख़बर के अनुसार (वाया फोनअरीना), एचआई इनवेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज़ के एक विश्लेषक ने भी इस सेमिनार में इसी विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ''सैमसंग डिस्प्ले 2019 तक फोल्डेबल फोन की बिक्री शुरू कर सकती है क्योंकि कंपनी को नए हार्डवेयर को बेचने की जरूरत नहीं है, इसकी वज़ह है बेज़ेल रहित डिस्प्ले के साथ पहले ही 20 प्रतिशत फायदे का होना। ''

किम ते-वूंग ने बाद में कोरिया हेराल्ड को बताया, कि फोल्ड होने वाले डिस्प्ले में अभी तकनीकी रूप से कुछ खामियां हैं और बाज़ार में आने से पहले इन्हें दूर किया जाना बाकी है। सैमसंग डिस्प्ले ने भी कहा कि मल्टी-फोल्डेबल (दोनों तरफ़ से फोल्ड होने वाला) फोन से पहले सिंगल फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »