Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....

Samsung Galaxy Z TriFold एक मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन के तौर पर नहीं लाया गया था। यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 23:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z TriFold का लिमिटेड-एडिशन पूरी तरह बिक गया है
  • यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था
  • इस स्मार्टफोन को सिर्फ अमेरिका और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया था

यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था

Photo Credit: Samsung

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बिक्री बंद हो गई है। कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy Z TriFold का लिमिटेड-एडिशन पूरी तरह बिक गया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया में यह फोल्डेबल स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है। सैमसंग ने कहा है कि इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन का दोबारा स्टॉक नहीं लाया जाएगा। 

पिछले वर्ष दिसंबर में Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया में सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, इसकी बहुत कम अवधि में बिक्री के बाद यह मार्केट से गायब हो गया था। इसके बाद अमेरिका में सैमसंग ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री सीमित संख्या में जारी रखी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में 10 अप्रैल को इसे दोबारा स्टॉक किया गया था और यह तेजी से बिक गया था। इसके बाद से यह ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध नहीं है। Samsung Galaxy Z TriFold एक मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन के तौर पर नहीं लाया गया था। यह एक एक्सपेरिमेंटल और सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया डिवाइस था। इसके जरिए फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में सैमसंग अपने इनोवेशन को दिखाना चाहती थी। इस स्मार्टफोन का डुअल हिंजेज के साथ ट्राई-फोल्ड डिजाइन इसे अनूठा बनाता था। 

Advertisement

सैमसंग ने कस्टमर्स को इसके विकल्प के तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra और Samsung Galaxy Z Fold 7 का सुझाव दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी की योजना ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन का अगला वर्जन लाने की भी है। इस स्मार्टफोन में डिजाइन में सुधार किए जा सकते हैं। Samsung Galaxy Z TriFold में 6.5 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2x कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Samsung Galaxy Z TriFold में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। 

इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy Z TriFold की 5,600 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.