Samsung ‘Blue Fest 2019’ Sale: Galaxy M20, Galaxy M30 समेत इन सैमसंग प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट

Samsung Blue Fest 2019: Samsung Galaxy M20, Galaxy M30, Gear S3 Frontier स्मार्ट वॉच और Galaxy Fit e स्मार्ट फिटनेस बैंड को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

Samsung ‘Blue Fest 2019’ Sale: Galaxy M20, Galaxy M30 समेत इन सैमसंग प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट

Samsung ‘Blue Fest 2019’ Sale: Galaxy M20, Galaxy M30 समेत इन सैमसंग प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट

ख़ास बातें
  • 26 अगस्त तक चलेगी Samsung Blue Fest 2019 Sale
  • सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर चल रही है सेल
  • ग्राहकों को MakeMyTrip और Oyo वाउचर मिलेंगे
विज्ञापन
Samsung Blue Fest 2019: Samsung Galaxy M20, Galaxy M30, Gear S3 Frontier स्मार्ट वॉच और Galaxy Fit e स्मार्ट फिटनेस बैंड को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सैमसंग ब्लू फेस्ट 2019 सेल 26 अगस्त तक सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर चलेगी। स्मार्टफोन और वीयरेबल के अलावा सैमसंग सेल में Harman Kardon, JBL ऑडियो डिवाइस और होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सेल के दौरान HDFC बैंक और Amazon Pay के जरिए भुगतान पर कैशबैक भी मिल रहा है।

सैमसंग ब्लू फेस्ट 2019 सेल में गैलेक्सी एम20 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये के बजाय 9,990 रुपये में बिक रहा है। गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आमतौर पर यह हैंडसेट 14,990 रुपये में बेचा जाता है। गैलेक्सी एम-सीरीज फोन को खरीदने के लिए यदि ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा।

गैलेक्सी एम-सीरीज़ में स्मार्टफोन के अलावा, सैमसंग गियर एस3 फ्रंटियर को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है। जनवरी 2017 में स्मार्ट वॉच को 28,500 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था। सैमसंग गैलेक्सी फिट ई को इस साल 2590 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी सेल के दौरान यह 2,490 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

सेल के दौरान सैमसंग स्मार्ट 7-इन-1 32 इंच टीवी को 17,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा होम एल्यासेंज पर 45 प्रतिशत तक और Harman Kardon, JBL ऑडियो डिवाइस पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान गैलेक्सी एम-सीरीज़ के स्मार्टफोन को छोड़कर अन्य सभी प्रोडक्ट के साथ 1,500 रुपये तक का अमेजन पे कैशबैक है। सैमसंग सेल में प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों को 15,000 रुपये तक के MakeMyTrip वाउचर और 10,000 रुपये तक के Oyo वाउचर मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »