रिलायंस जियो ने बताया, नहीं बंद हो रहा है Jio Phone का प्रोडक्शन

सोमवार को ख़बरें आईं थीं कि रिलायंस जियो अपने बहुचर्चित जियो फोन के उत्पादन को रोकने पर विचार कर रही है। लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि जुलाई में रिलायंस एजीएम में लॉन्च हुए 4जी फ़ीचर फोन के लिए कंपनी अभी भी प्रतिबद्ध है। इससे पहले जियो ने दावा किया था कि जियो फोन के लिए 60 लाख से ज़्यादा प्री-बुकिंग हो चुकी हैं और कंपनी आगे भी बुकिंग की योजना बना रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 10:48 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने 21 जुलाई को अपना फ़ीचर फोन लॉन्च किया था
  • जियो फोन प्रभावी शून्य कीमत में आता है
  • कंपनी आगे भी बुकिंग की योजना बना रही है।
सोमवार को ख़बरें आईं थीं कि रिलायंस जियो अपने बहुचर्चित जियो फोन के उत्पादन को रोकने पर विचार कर रही है। लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि जुलाई में रिलायंस एजीएम में लॉन्च हुए 4जी फ़ीचर फोन के लिए कंपनी अभी भी प्रतिबद्ध है। इससे पहले जियो ने दावा किया था कि जियो फोन के लिए 60 लाख से ज़्यादा प्री-बुकिंग हो चुकी हैं और कंपनी आगे भी बुकिंग की योजना बना रही है।


गैजेट्स 360 को दिए एक बयान में रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा, "जियो फोन 'इंडिया का स्मार्टफोन' अभी भी देश के डिजिटल विज़न को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जियो शुरुआत में ही उन 60 लाख भारतीयों का स्वागत करता है जिन्होंने जियो फोन के साथ डिजिटल जिंदगी की ओर कदम बढ़ाया है और हम जल्द ही जियो फोन बुकिंग की अगली तारीख़ की घोषणा करेंगे।"

इससे पहले सोमवार को आईं मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने जियो फोन का निर्माण रोक दिया है और वह एंड्रॉयड फोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने 21 जुलाई को 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला जियो फोन लॉन्च किया था। जिसमें ग्राहक 1500 रुपये की जमा राशि के साथ मुफ्त में फोन पा सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य इस हैंडसेट को उन 50 करोड़ से अधिक लोगों को बेचना है जो अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं।

Jio Phone के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

(जानें: Jio Phone के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन)

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, जियो प्रति माह 100 करोड़ से ज्यादा जीबी डेटा अपने पास रखेगा। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के मुताबिक, 2017 की दूसरी तिमाही में 6.18 करोड़ मोबाइल फोन बेचे दिए गए थे, जिनमें से 54 प्रतिशत फीचर फोन थे। जिसमें नौ फीसदी की अनुक्रमिक वृद्धि देखी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  3. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  4. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  5. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  6. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  7. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  8. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  9. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  10. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.