आईफोन पर रिलायंस जियो इस्तेमाल करने पर मिलेगी अतिरिक्त 12 महीने की मुफ्त सेवा

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2016 11:40 IST
रिलायंस जियो ने शुक्रवार को ऐप्पल के साथ नई साझेदारी का ऐलान किया जिसका फायदा आईफोन के ग्राहकों को मिलने वाला है। रिलायंस रिटेल स्टोर से आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों को यह टेलीकॉम कंपनी एक साल के लिए सभी जियो सर्विस मुफ्त देगी। ग्राहकों को कुल मुनाफा 18,000 रुपये का होगा। वहीं, इंटरप्राइज़ ग्राहकों को 25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

इस ऑफर का फायदा सिर्फ आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस की खरीदारी तक सीमित नहीं है। रिलायंस स्टोर से आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस और आईफोन एसई खरीदने वाले ग्राहकों को भी रिलायंस जियो की ओर से यही ऑफर दिया जाएगा। जिन यूज़र के पास यह हैंडसेट पहले से मौजूद है वे भी इस का फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा ऐप्पल के किसी आधिकारिक स्टोर से इन हैंडसेट को खरीदने पर भी रिलायंस जियो के इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकेगा। ज्ञात हो कि रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अभी हर ग्राहक के लिए उपलब्ध है। नए ऑफर का फायदा 1 जनवरी 2017 के बाद से सकेगा, यानी अगले कुछ दिनों में इन हैंडसेट को खरीदने वाले ग्राहकों को कुल 15 महीने के लिए रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा मिलेगी।

ऑफर के तहत, यूज़र को जियो के 1,500 रुपये के मासिक प्लान के फायदे मिलेंगे। यह अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग वॉयस कॉल के साथ आता है। 20 जीबी 4जी डेटा, रात में अनलिमिटेड 4जी डेटा, जियो हॉट-स्पॉट से 40 जीबी वाई-फाई डेटा, अनिलिमिटेड एसएमएस और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी इस ऑफर का हिस्सा हैं। रिलायंस जियो ने इन सेवाओं की कीमत 18,000 रुपये बताई है।

इंटरप्राइज ग्राहकों को 25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा और उनके लिए एक स्पेशल टैरिफ प्लान भी मुहैया कराई जाएगी। इस ऑफर के बारे में अभी विस्तार से कुछ भी नहीं बताया है। सूत्रों के हवाले से गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि छूट खरीदारी के वक्त ही मिलेगी, यह कैशबैक नहीं होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
Advertisement

सूत्रों ने यह भी इशारे में बताया कि आईफोन मॉडल में जियो नेटवर्क का लॉक नहीं होगा। ग्राहकों के पास दूसरे टेलीकॉम प्रोवाइडर की सेवा लेनी की आज़ादी होगी। हालांकि, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के स्टॉक बहुत ज़्यादा नहीं हैं। ऐसे में जिन ग्राहकों ने प्री-ऑर्डर बुकिंग नहीं कराई है उनके लिए अपनी पसंद का कलर और स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाना आसान नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.