Reliance Digital पर चल रही है Black Friday सेल, iPhone 16 Rs 70,900 में, गेमिंग लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट

इस Black Friday Sale, Reliance Digital ग्राहकों को सबसे कम कीमत पर Apple प्रोडक्ट्स देने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • ICICI Bank, IDFC First Bank और OneCard के कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट
  • सेल 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी
  • गेमिंग लैपटॉप की कीमत 46,990 रुपये से शुरू, iPads पर भी भारी डिस्काउंट
Reliance Digital ने अपनी Black Friday Sale की घोषणा कर दी है। हर बार की तरह इस साल भी सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, AC सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स की एक लंबी रेंज पर भारी डिस्काउंट का दावा किया गया है। सेल गुरुवार, 28 नवंबर से शुरू हो गई है और 2 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। इस दौरान चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर डील्स को और अधिक आकर्षक बनाने का मौका दिया जा रहा है। नीचे हम आपको कुछ पॉपुलर डील्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका फायदा आप Reliance Digital के जरिए उठा सकते हैं।

Reliance Digital की Black Friday Sale में मिलने वाले डील्स की जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि सेल के दौरान ग्राहकों के पास ICICI Bank, IDFC First Bank और OneCard डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग कर 10,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल करने का मौका है। शॉपिंग के लिए शॉर्ट लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने Bajaj Finserv और IDFC First Bank के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहकों को 22,500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
Advertisement

यह भी बता दें कि सेल का फायदा रिलायंस डिजिटल और MyJio स्टोर्स और reliancedigital.in पर लिया जा सकता है।
 

Reliance Digital Black Friday Sale: Offers

इस ब्लैक फ्राइडे, रिलायंस डिजिटल ग्राहकों को सबसे कम कीमत पर Apple प्रोडक्ट्स देने का दावा कर रहा है। प्रेस रिलीज के जरिए प्लेटफॉर्म ने बताया कि इस दौरान iPhone 16 को 70,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, iPads को 1,371 प्रति माह से शुरू होने वाली EMI पर लिया जा सकता है। रिलायंस डिजिटल पर एक Apple Watch खरीदने पर पॉइन्ट्स मिलेंगे और कंपनी का कहना है कि पॉइन्ट्स को इकट्ठा करने के साथ एक तय माइलस्टोन पर पहुंचने पर इन्हें ऐप्पल वॉच को मुफ्त हासिल करने के लिए रीडीम किया जा सकता है।
Advertisement

इसी प्रकार साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर पर 25,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। दावा किया गया है कि 8,995 रुपये वाला फिलिप्स एयर फ्रायर इस दौरान 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों पर 12,000 रुपये तक की छूट का दावा किया गया है।

कंपनी का कहना है कि ग्राहक Reliance Digital Black Friday के दौरान BPL 1.5 Ton 3 Star AC को 29,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, टॉप-टीयर गेमिंग लैपटॉप 46,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

OLED स्मार्ट TV पर भी 26,000 रुपये तक के डिस्काउंट बताए गए हैं। शॉपर्स के पास उनकी शॉपिंग पर 36,990 रुपये कीमत का TV या 18,990 रुपये कीमत का JBL साउंड बार जीतने का मौका दिया जा रहा है।
Advertisement

Sony C510 TWS ईयरबड्स, जिनकी कीमत 8,990 रुपये है, सेल के दौरान 3,990 रुपये में उपलब्ध होंगे। Samsung 3.1 channel B650D साउंड बार पर 50% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 15,990 रुपये हो जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.