Redmi Y3 हो सकता है 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस

Redmi Y3 को 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ उतारा जा सकता है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2019 10:10 IST
Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने Redmi Pro 2 से संबंधित लीक हुई रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) इमेज़ का खंडन किया है। इस लीक हुई तस्वीर में पॉप-अप सेल्फी कैमरा की झलक देखने को मिली थी। रेडमी प्रो 2 (Redmi Pro 2) की यह तस्वीर पिछले सप्ताह लीक हुई थी। केवल इतना ही नहीं, लीक हुई तस्वीर से इस बात का भी संकेत मिला था कि Redmi Pro 2 फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को लेकर कुछ नहीं कहा है। एक अलग वीबो पोस्ट में उन्होंने बताया कि रेडमी (Redmi) फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। इसे ग्लोबल मार्केट में रेडमी वाई2 (Redmi Y2) के अपग्रेड वर्जन Redmi Y3 के रूप में उतारा जा सकता है।

लू विबिंग ने रेडमी प्रो 2 (Redmi Pro 2) की लीक हुई उस तस्वीर का खंडन किया है जिसमें हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ दिखाया गया था। GizChina ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया है। हालांकि, उन्होंने स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की उपलब्धता से इंकार नहीं किया है। इस बात का भी संकेत मिला था कि Redmi Pro 2 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आ सकता है। फोन के इन दोनों फीचर्स को लेकर भी कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इस सप्ताह के शुरुआत में Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने उन दावों को खारिज करते हुए वीबो पर जानकारी दी थी कि रेडमी के फ्लैगशिप हैंडसेट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल नहीं होगा। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस नया रेडमी फ्लैगशिप फोन को Redmi Pro 2 नाम से उतारा जाएगा या नहीं।

लू विबिंग ने एक अन्य वीबो पोस्ट में कहा था कि रेडमी फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाले नए फोन पर उन्होंने यूज़र को फीडबैक देने को भी कहा है। रेडमी रेंज़ के स्मार्टफोन पर नज़र डालें तो नया सेल्फी-केंद्रित फोन Redmi Y2 का अपग्रेड वर्जन Redmi Y3 हो सकता है।
Advertisement

याद करा दें कि रेडमी वाई3 (Redmi Y3) पिछले महीने वाई-फाई एलायंस पर लिस्ट किया गया था। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 पर चलता नज़र आ रहा था। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी इस बात का संकेत दिया था कि शाओमी (Xiaomi) के आगामी स्मार्टफोन में Redmi Y3 भी शामिल हो सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Pro 2, Redmi Y3, Redmi S3, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.