Redmi वॉच की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Redmi Watch की कीमत 3,999 रुपये है। इसे आप आज दोपहर 12 बजे से Mi.com, Flipkart और Mi Home Stores के माध्यम से खरीद सकते हैं। और यह आपको तीन वॉच केस कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और आइवरी में मिलेगी।

Redmi वॉच की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

वॉच के स्ट्रैप में मिलेंगे ब्लू, ब्लैक, आइवरी और ऑलिव विकल्प

ख़ास बातें
  • Redmi Watch में मिलेंगे तीन वॉच केस कलर ऑप्शन
  • रेडमी वॉच 5 ATM वाटर रसिस्टेंट है
  • यह वॉच 11 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है
विज्ञापन
Redmi Watch की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है। यह स्मार्टवॉच पिछले हफ्ते Redmi Note 10S स्मार्टफोन के साथ लॉन्च की गई थी, जिसमें 1.4 इंच एलसीडी कलर डिस्प्ले और 10 दिन से भी ज्यादा की बैटरी लाइफ मिलती है। रेडमी वॉच 5 ATM वाटर रसिस्टेंट है और इसमें आपको 200 से भी ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। इस वियरेबल का भार केवल 35 ग्राम है और यह कई स्ट्रेप वॉच केस विकल्पों के साथ आती है। इसमें 11 स्पोर्ट्स मोड दिए गए है, जिसमें रनिनिंग, हाइकिंग, वॉकिंग, इंडोर साइक्लिंग, स्विमिंग और काफी मोड शामिल हैं।
 

Redmi Watch price in India, availability

Redmi Watch की कीमत 3,999 रुपये है। इसे आप आज दोपहर 12 बजे से Mi.com, Flipkart और Mi Home Stores के माध्यम से खरीद सकते हैं।  और यह आपको तीन वॉच केस कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और आइवरी में मिलेगी। हालांकि, स्ट्रैप कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ब्लू, ब्लैक, आइवरी और ऑलिव विकल्प शामिल हैं।
 

Redmi Watch specifications, features

रेडमी वॉच में 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 350 nits अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है, जबकि वॉच के दायीं किनारे पर सिंगल बटन मौजूद है। इस स्मार्टवॉच में ट्रैकिंग के लिए GPS और GLONASS दिया गया है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.1 मौजूद है। Redmi Watch 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंट है और 200 से ज्यादा वॉच फेस ऑफर करती है। Xiaomi का कहना है कि Redmi Watch सिंगल चार्ज करने पर 10 दिन तक चलती है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है।

रेडमी वॉच में PPG हार्ट रेट सेंसर, तीन-एक्सिस एक्सेलेरेशन सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल हैं। यह वॉच 11 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है, जिसमें आउटडोर साइकलिंग, इनडोर साइक्लिंग, आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, ओपन वॉटर स्विमिंग, पूल में स्विमिंग, क्रिकेट, ट्रेकिंग, ट्रायल रन, वॉकिंग, इनडोर रनिंग और फ्री एक्टिविटी शामिल है। इस स्मार्टवॉच में हेल्थ-संबंधी फीचर्स भी मौजूद है, जैसे कि ऑल-डे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लिप डिटेक्शन, गाइडेड ब्रिदिंग, टारगेट सेटिंग, एयर प्रेशर डिटेक्शन, स्टेप काउंटर आदि। इस वॉच के जरिए आप नोटिफिकेशन अलर्ट भी पा सकते हैं, इसके अलावा, म्यूजिक कंट्रोस अलार्म सेट करना, वेदर चेक करने में भी यह वॉच आपकी मदद करेगी। इस वॉच का बार 35 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • खूबियां
  • Light and easy to wear
  • Accurate step tracking
  • Useful sleep tracking
  • Water resistant upto 5ATM
  • कमियां
  • Inconsistent heart rate tracking during workouts
  • Slow charging
  • Average battery life
  • No SpO2 tracking
Strap ColourBlack, Blue, Ivory, Olive
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeSquare
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ThinkPad X13 Gen 7, L14 Gen 7 और L16 Gen 3 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
  3. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  4. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  5. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  6. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  7. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  8. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  9. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »