बड़े एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगी Redmi Watch 2, कंपनी ने किया खुलासा

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किए आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, Redmi Watch 2 में 1.6 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह ऑरिज़न Redmi Watch में उपलब्ध 1.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में एक अपग्रेड है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 2 में मिलेंगे पतले बेजल्स
  • रेडमी वॉच 2 की प्री-बुकिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं
  • चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होगी वॉच
Redmi Watch 2 में ऑरिज़न Redmi Watch में उपलब्ध डिस्प्ले की तुलना में बड़ा एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया जाएगा, जिसका खुलासा Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने वीबो पर किया। नया रेडमी वॉच मॉडल Redmi Note 11 सीरीज़ के साथ अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टवॉच में कई फिटनेट ट्रेकिंग फीचर्स मौजूद होंगे, जिसमें कनेक्टिड फोन की रियल-टाइम नॉटिफिकेशन भी मिलेंगी। रेडमी ने अपनी फर्स्ट जनरेशन रेडमी वॉच को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। यह मॉडल 5ATM वाटर-रसिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लिप ट्रेकिंग फीचर्स आदि शामिल है।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किए आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, Redmi Watch 2 में 1.6 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह ऑरिज़न Redmi Watch में उपलब्ध 1.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में एक अपग्रेड है।
 

नया मॉडल एमोलेड डिस्प्ले पिछले मॉडल की तुलना में उपलब्ध डीपर ब्लैक लेवल और बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करेगा। यह बेहतर बैटरी लाइफ भी प्रदान करेगा, क्योंकि एमोलेड पैनल एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में बेहतर बिजली दक्षता प्रदान करते हैं।

रेडमी ने यह भी टीज़ किया है कि नई स्मार्टवॉच पतले बेजल्स के साथ आएगी, जो कि पिछले रेडमी वॉच की तुलना में ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करेगा।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में रेडमी ने खुलासा किया था कि रेडमी वॉच 2 चीन में Redmi Note 11 सीरीज़ के सथ 28 अक्टूबर को लॉन्च होगी। पहले सामने आ चुके टीज़र में भी लॉन्च डिटेल्स की जानकारी सामने आई थी और यह संकेत मिले थे कि नई रेडमी वॉच में फिटनेस ट्रेकिंग फीचर मिलेंगे।
Advertisement

आधिकारिक लॉन्च से पहले रेडमी वॉच 2 प्री-बुकिंग रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। ई-कॉमर्स साइट JD.com ने भी आगामी स्मार्टवॉच को तीन अलग-अलग रिस्ट कलर ऑप्शन के साथ अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिनके नाम Elegant Black, Ivory और Space Blue है। पिछले साल के मॉडल्स में Black, Blue, Ivory और Olive स्ट्रैप मिले थे।

माना जा रहा है कि Redmi अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में Redmi Watch 2 में SpO2 मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग, फास्ट चार्जिंग और बेहतर बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स को पेश करेगी।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Light and easy to wear
  • Accurate step tracking
  • Useful sleep tracking
  • Water resistant upto 5ATM
  • Bad
  • Inconsistent heart rate tracking during workouts
  • Slow charging
  • Average battery life
  • No SpO2 tracking
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, Ivory, Olive

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Watch 2, Redmi Watch, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.