Redmi Watch 2 की कीमत ऑनलाइन लीक, 28 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Redmi Watch 2 स्माार्टवॉच चीन में Redmi Note 11 सीरीज़ के साथ लॉन्च की जाने वाली है। यह स्मार्टवॉच 28 अक्टूबर को घरेलू मार्केट में लॉन्च की जाएगी, जिसको लेकर टीज़ किया गया है कि इसमें अपने पिछले वर्ज़न Redmi Watch की तुलना में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।

Redmi Watch 2 की कीमत ऑनलाइन लीक, 28 अक्टूबर को होगी लॉन्च
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 2 में मिल सकते हैं तीन स्ट्रैप कलर
  • रेडमी वॉच 2 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
  • वॉच में मिलेंगे कई फिटनेस ट्रैकर
विज्ञापन
Redmi Watch 2 स्माार्टवॉच चीन में Redmi Note 11 सीरीज़ के साथ लॉन्च की जाने वाली है। यह स्मार्टवॉच 28 अक्टूबर को घरेलू मार्केट में लॉन्च की जाएगी, जिसको लेकर टीज़ किया गया है कि इसमें अपने पिछले वर्ज़न Redmi Watch की तुलना में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फ्रेश लीक में रेडमी वॉच 2 लॉन्च से दो दिन पहले इसकी कीमत के संकेत मिले हैं। स्मार्टवॉच की कीमत चीनी ई-कॉमर्स साइट JD.com पर स्पॉट की गई है। रेडमी नोट 11 की कीमत भी इससे पहले ऑनलाइन लीक हुई थी।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Watch 2 की कीमत लॉन्च से पहले JD.com पर लिस्ट हुई है। लिस्टिंग से इशारा मिला है कि Redmi Watch 2 की कीमत CNY 399 (लगभग 4,600 रुपये) होगी। वॉच की कीमत JD.com साइट पर ‘Guess you like' विजेट पर देखी जा सकती है और Redmi Watch 2 product पर क्लिक करके मैसेज दिखता है कि यह प्रोडक्ट अभी लॉन्च होना रहता है।

टीज़र के अनुसार, रेडमी वॉच 2 में 1.6 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जहां ऑरिज़न Redmi Watch का डिस्प्ले 1.4 इंच का था। रेडमी वॉच 2 में LCD  की जगह बड़ा एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। एमोलेड डिस्प्ले पिछले मॉडल की तुलना में उपलब्ध डीपर ब्लैक लेवल और बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करेगा। यह बेहतर बैटरी लाइफ भी प्रदान करेगा, क्योंकि एमोलेड पैनल एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में बेहतर बिजली दक्षता प्रदान करते हैं।

रेडमी ने यह भी टीज़ किया है कि नई स्मार्टवॉच पतले बेजल्स के साथ आएगी, जो कि पिछले रेडमी वॉच की तुलना में ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करेगा। JD.com पर रेडमी वॉच 2 CNY 50 (लगभग 600 रुपये) कीमत में प्री-सेल रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट है। यह वॉच तीन अलग रिस्ट कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है, जिनके नाम हैं एलिगेंट ब्लैक, आइवरी और स्पेस ब्लू। यह स्मार्टवॉच रियल-टाइम नॉटिफिकेशन आदि के साथ कई फिटनेस ट्रेकिंग फीचर्स प्रदान करेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »