Redmi Turbo 4 फोन 6550mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Turbo 4 OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। इसकी एक यूएसपी 6550mAh की विशाल बैटरी है, जिसके साथ 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 22:35 IST
ख़ास बातें
  • चीन में Redmi Turbo 4 को चार कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है
  • इसके बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,500 रुपये) है
  • टॉप-एंड 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,400 रुपये) है

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 4 को चीन में MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले कुल चार कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। इसकी एक यूएसपी 6550mAh की विशाल बैटरी है, जिसके साथ 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन को पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। Redmi Turbo 4 OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। नीचे हम Redmi Tubo 4 की कीमत और इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Turbo 4 Price, Availability

चीन में Redmi Turbo 4 को चार कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,500 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,800 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 27,000 रुपये) और टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,400 रुपये) रखी गई है। हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शन लकी क्लाउड व्हाइट, शैडो ब्लैक और शैलो सी ब्लू (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) में पेश किया गया है। यह चीन में Xiaomi ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।
 

Redmi Turbo 4 Specifications

Redmi Turbo Android 15-आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है। इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,220 x 2,712 पिक्सल) OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3,200 nits पीक ब्राइटनेस लेवल शामिल है। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस आता है। इसमें MediaTek Dimensity 8400- Ultra SoC मिलता है, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 

Redmi Turbo 4 में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड शूटर के साथ 1/1.95-इंच 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी रियर सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट में 1/4-इंच 20-मेगापिक्सल OV20B सेंसर मिलता है। Redmi Turbo 4 में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,550mAh की बैटरी है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट स्टीरियो स्पीकर से लैस है और दावा किया गया है कि यह IP66+IP68+IP69 रेटेड है। इसका माप 160.95 x 75.24 x 8.06mm और वजन 203.5 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.