• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi ने लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन, मिलेगा 12 घंटों का म्यूज़िक प्लेबैक

Redmi ने लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन, मिलेगा 12 घंटों का म्यूज़िक प्लेबैक

Xiaomi ने नेपाल के अपने फेसबुक पेज पर Redmi SonicBass Wireless Earphones के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को साझा किया है।

Redmi ने लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन, मिलेगा 12 घंटों का म्यूज़िक प्लेबैक

Redmi Sonicbass Wireless Earphones IPX4 रेटेड है

ख़ास बातें
  • Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन्स नेपाल में हुए लॉन्च
  • IPX4 रेटिंग के साथ आता है नया ईयरफोन
  • ईयरफोन "प्रो बेस" के साथ बेहतर साउंड प्रदान करते हैं
विज्ञापन
Redmi SonicBass Wireless Earphones को नेपाल में Xiaomi के लेटेस्ट नेकबैंड-स्टाइल हेडफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने अपने नेपाल फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर इस घोषणा को साझा किया है। Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन एक चार्ज में 12 घंटों का प्लेबैक दे सकता है और साथ ही यह स्प्लैश और पसीने से प्रतिरोध के साथ आता है। नेकबैंड-शैली के हेडफोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है। बता दें कि ब्रांड की मूल कंपनी Xiaomi भी अपने मी ब्रांड के तहत एक नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ हेडफोन देती है।
 

Redmi SonicBass Wireless Earphones price

Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन की कीमत NPR 2,099 (लगभग 1,300 रुपये) है। नेपाल में जल्द ही बिक्री के लिए ईयरफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। Xiaomi ने सटीक बिक्री की तारीख साझा नहीं की है, लेकिन कहा है कि ईयरफोन मी पार्टनर स्टोर्स, मी ऑफलाइन स्टोर्स और ऑनलाइन पार्टनर्स के जरिए से बेचे जाएंगे।
 

Redmi SonicBass Wireless Earphones features

Xiaomi ने नेपाल के अपने फेसबुक पेज पर Redmi SonicBass Wireless Earphones के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को साझा किया है। नेकबैंड-शैली के हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। ईयरफोन बाहर के शोर को कम करने की क्षमता भी रखते हैं और "प्रो बेस" के साथ बेहतर साउंड प्रदान करते हैं।

Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन IPX4-रेटेड स्प्लैश और पसीने के प्रतिरोध के साथ आते हैं और ब्लूटूथ 5.0 के जरिए आपके एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस से कनेक्ट होते हैं। ये वॉयस कमांड सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वे कैसे काम करते हैं। ईयरबड्स में इन-ईयर स्टाइल टिप्स हैं और नेकबैंड में फ्लैट केबल है।

नए Redmi हेडफोन में मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन के समान डिज़ाइन है जो ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी प्रदान करता है। जबकि मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन में आठ घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, Redmi SonicBass वायरलेस ईयरफोन के लिए कंपनी 12 घंटे बैकअप का दावा करती है। मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन, हालांकि, आईपी रेटिंग के साथ नहीं आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »