Redmi S2 आज होगा लॉन्च, 'बेस्ट रेडमी सेल्फी स्मार्टफोन' होने का है दावा

रेडमी एस2 को कुछ ही घंटे में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस तरह से शाओमी के उन दावों से भी पर्दा उठ जाएगा जिनमें कंपनी ने Redmi S2 के बेस्ट सेल्फी रेडमी स्मार्टफोन होने का दावा किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2018 11:11 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी कैमरा Redmi S2 की सबसे अहम खासियत होगी
  • रेडमी एस2 की कीमत कई बार लीक हो चुकी है
  • इस फोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा
रेडमी एस2 को कुछ ही घंटे में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस तरह से शाओमी के उन दावों से भी पर्दा उठ जाएगा जिनमें कंपनी ने Redmi S2 के बेस्ट सेल्फी रेडमी स्मार्टफोन होने का दावा किया था। बता दें कि इस हैंडसेट को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की रणनीति से इतना तो तय है कि इस फोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों में रेडमी एस2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर को लेकर कई किस्म की जानकारियां सामने आई हैं। ऐसे में गुरुवार को लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन से आप ये उम्मीदें कर सकते हैं।  
 

Redmi S2 कीमत

रेडमी एस2 की कीमत कई बार लीक हो चुकी है। दावा किया गया है कि इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट होंगे- 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। रिपोर्ट बताती है कि Redmi S2 की कीमत 1,000 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह कीमत कितने रैम+स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है। दूसरी तरफ, अलीएक्सप्रेस वेबसाइट पर 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 165.99 डॉलर (करीब 11,100 रुपये) में लिस्ट किया गया था। यह तो तय है कि लॉन्च इवेंट में Redmi S2 के सभी वेरिएंट की कीमत का खुलासा हो जाएगा।
Advertisement
 

Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

Redmi S2 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना और 3सी द्वारा पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अलीएक्सप्रेस पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और किनारे पर पतले बॉर्डर मिलेंगे। Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। रेडमी एस2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह कई कलर विकल्प में आएगा- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।

सेल्फी कैमरा Redmi S2 की सबसे अहम खासियत होगी। यह एआई पॉर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटिफिकेशन के साथ आएगा। सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि हैंडसेट का वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 160.7x77.3x8.1 मिलीमीटर।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.