Redmi भारत में 30 सितंबर को लॉन्च करेगी दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स

Redmi India के ट्वीट के अनुसार, 30 सितंबर को 'Redmi Beat Drop' नाम का एक इवेंट आयोजित किया जाएगा, जहां ब्रांड दो ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ईयरफोन भारत में लॉन्च करेगी दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स
  • दोनों में से एक हो सकता है ट्रू वायरलेस ईयरफोन
  • कंपनी ने Redmi Earphone को नए ब्लू रंग में भी लॉन्च किया है

Redmi Beat Drop इवेंट 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा

Redmi ने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स को टीज़ किया है, जिन्हें Xiaomi सब-ब्रांड अपने 'Beat Dro' इवेंट के हिस्से के रूप में 30 सितंबर को लॉन्च करेगा। टीज़र को Redmi India ने ट्विटर पर शेयर किया था। ट्वीट में एक छोटी क्लिप है, जिसमें खुलासा किया गया है कि दो प्रोडक्ट लॉन्च होंगे, जो ट्रू वायरलेस (टीडब्ल्यूएस) ईयरफोन के दो अलग-अलग स्टाइल प्रतीत होते हैं। इनमें से एक स्टेम डिज़ाइन ईयरफोन और दूसरा बिना-स्टेम वाला प्रतीत होता है। रेडमी बीट ड्रॉप इवेंट 30 सितंबर को होगा और कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक समर्पित पेज भी बनाया है। यह भी संभव है कि टीज़र में दो ऑडियो प्रोडक्ट्स में से एक वायर्ड हो।
 

Redmi India के ट्वीट के अनुसार, 30 सितंबर को 'Redmi Beat Drop' नाम का एक इवेंट आयोजित किया जाएगा, जहां ब्रांड दो ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा। टीज़र वायरलेस इयरफोन की झलक दिखाता है, जो स्पष्ट रूप से TWS इयरफोन लगते हैं। इन्हें काले रंग के विकल्प में दिखाया गया है। यह ब्लू सिलिकॉन टिप के साथ ब्लैक बड्स के साथ दिखाई देता है।
Advertisement

ब्रांड ने फिलहाल इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि इनकी कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स क्या होंगे। हालांकि, इन सब जानकारियों के लिए हमें अब ज्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना है। ऐसा भी हो सकता है कि आगामी दिनों में कंपनी इन्हें दोबारा टीज़ करे।

एक अलग ट्वीट में, ब्रांड ने रेडमी ईयरफोन के लिए एक नया रंग विकल्प पेश किए जाने की जानकारी भी दी। यह ब्लू रंग विकल्प है। अब यह ईयरफोन कुल तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है - ब्लैक, रेड और नया ब्लू रंग। तीनों रंग के विकल्पों को 399 रुपये में बेचा जाता है। इसे Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.