Redmi का 'दमदार' स्मार्टफोन 11 फरवरी को होगा लॉन्च, ये होगी खासियत

Redmi 9A में डुअल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी होगी। कंपनी का कहना है कि यह आगामी रेडमी फोन बेहतर ग्रिप के लिए नए डिज़ाइन के साथ आएगा। रेडमी 9ए 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Redmi का 'दमदार' स्मार्टफोन 11 फरवरी को होगा लॉन्च, ये होगी खासियत

Redmi 9A को बेहतर ग्रिप के लिए नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • नया Redmi स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा
  • रेडमी इस फोन 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी
  • टीज़र से इसके Redmi 9A होने का अंदाजा लगाया जा रहा है
विज्ञापन
Redmi अपना 2020 का पहला स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने वाली है। रियलमी के नए एंट्री-लेवल एंड्रॉयड फोन Realme C3 को लॉन्च हुए अभी कुछ ही घंटें बीते हैं और रेडमी ने इस फोन को टक्कर देने वाले अपने नए दावेदार को टीज़ कर दिया है। शाओमी ने फिलहाल इस फोन के नाम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है, लेकिन टीज़र में पोस्ट की गई तस्वीर को देखने से पता चलता है कि कंपनी Redmi 8A के अपग्रेड मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यदि ऐसा होता है तो अगले हफ्ते हम भारत में Redmi 9A को देख सकते हैं। इसके अलावा शाओमी इंडिया के चीफ मनु कुमार जैन ने यह भी कहा कि शाओमी फैन्स को दो  सरप्राइज़ देखने को मिलेंगे।

Redmi इंडिया द्वारा किए गए ट्वीट और शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाई गई माइक्रो-साइट में कंपनी इस आगामी फोन को 'देश का दमदार स्मार्टफोन' टैगलाइन के साथ टीज़ कर रही है। याद दिला दें कि शाओमी ने इससे पहले रेडमी 6ए, रेडमी 7ए और रेडमी 8ए को क्रमश: 'देश का स्मार्टफोन', 'स्मार्ट देश का फोन' और 'स्मार्ट देश का दमदार स्मार्टफोन' टैगलाइन के साथ टीज़ किया था। इसलिए 'देश का दमदार स्मार्टफोन' वाली यह नई टैगलाइन कहीं ना कहीं Redmi 9A के लॉन्च की तरफ इशारा कर रही है। हालांकि हम आपको इस आगामी फोन के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करने की सलाह देंगे।

(पढ़े: Realme C3 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें)

यह नया Redmi फोन भारत में 11 फरवरी को देपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि यह फोन ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा या इसके लिए किसी प्रकार का लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। माइक्रो-साइट के मुताबिक, यह फोन डुअल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी फोन बेहतर ग्रिप के लिए नए डिज़ाइन के साथ आएगा।

यदि शाओमी इस आगामी फोन से Realme C3 को टक्कर देने की सोच रही है तो कंपनी अपने फोन को रियलमी सी3 में शामिल गेमिंग-सेंट्रिक मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट के समान दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा मनु कुमार जैन ने यह भी कहा है कि शाओमी फैन्स को 11 फरवरी को दो सरप्राइज़ मिलेंगे। इनमें से एक तो आगामी रेडमी फोन हो सकता है और दूसरा कुछ समय से अफवाहों में बना हुआ रेडमी पावर बैंक हो सकता है। फिलहाल भारत में केवल शाओमी ब्रांडिंग का पावर बैंक बेचा जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi 9A, Redmi 9A specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »