Redmi K30 सीरीज़ के नए फोन में हो सकता है 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

हाल ही में Xiaomi ने ऐलान किया था कि वह Redmi K30 सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ने की योजना बना रही है। इसका नाम Redmi K30i दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 1 मई 2020 15:37 IST
ख़ास बातें
  • TENAA की वेबसाइट 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लिस्ट हुआ रेडमी फोन
  • Xiaomi ने की थी Redmi K30 सीरीज़ में नया फोन लाने की घोषणा
  • माना जा रहा है कि यह Redmi K30 5G का नया मॉडल हो सकता है

क्वाड कैमरा के साथ लिस्ट हुआ Redmi का फोन

Redmi K30 5G स्मार्टफोन पिछले साल चीन में मॉडल नंबर M2001G7AE के साथ लॉन्च हुआ था। लॉन्च के कुछ समय बाद ही Redmi का यह फोन M2001G7AC मॉडल नंबर के साथ चीनी टेलीकॉम रेगुलेटरी एजेंसी TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ। इसके बाद अंदाजा लगया गया कि कंपनी रेडमी के30 5जी का नया मॉडल ला सकती है। अब एक बार फिर TENAA वेबसाइट की लिस्टिंग रिफ्रेश हुई है, जिसके मुताबिक कंपनी रेडमी के30 का नया मॉडल 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ ला सकती है। आपको बता दें कि मार्केट में मौज़ूद रेडमी के30 5जी और 4जी फोन 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

TENAA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारियों के अनुसार, Redmi फोन मॉडल नंबर M2001G7AC के साथ लिस्ट हुआ है, जो कि Redmi K30 5G M2001G7AE मॉडल नंबर जैसा ही है। TENAA लिस्टिंग में यह जानकारी मिली है कि यह आगामी फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है। पुराने वाले मॉडल की तरह नहीं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का था।

इसके अलावा, यह भी उल्लेख किया गया है कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा, इसमें 4,400 एमएएच की बैटरी और अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद होगा। लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन 6 जीबी, 8 जीबी और 10 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा, जिसके साथ 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध होगी। अंत में डाइमेंशन की बात करें, तो 165.4×76.6×8.8एमएम के इस फोन का वज़न 209 ग्राम लिस्ट किया गया है।

TENAA वेबसाइट पर रेडमी के इस नए फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है इसके आधार पर अंदाजा लगया जा सकता है कि यह रेडमी के30 5जी जैसा ही होगा। याद दिला दें, रेडमी के30 5जी फोन पिछले साल दिसंबर में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की थी और इसका प्राइमरी कैमरा जैसा कि हमने पहले बताया 64 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि TENAA लिस्टिंग में रेडमी स्मार्टफोन की तस्वीर क्वाड रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा के साथ लिस्ट है, बिल्कुल वैसे ही जैसा हमने रेडमी के30 5जी में देखा हुआ है। TENAA में लिस्ट की गई जानकारियां रेडमी के30 5जी से काफी मेल काती है, तो ऐसा मुमकिन है कि यह लिस्टेड रेडमी फोन रेडमी के30 5जी का नया मॉडल हो। हालांकि, इस बारे में शाओमी ने अब तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए यह भी हो सकता है कि इसी तरह का कोई दूसरा फोन पेश किया जाए।
Advertisement

दिलचस्प बात यह भी है कि हाल ही में शाओमी ने कहा था कि वह रेडमी के30 सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ने की योजना बना रही है। इसका नाम Redmi K30i दिया जा सकता है। दावा है कि यह फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। माना जा रहा है कि रेडमी के30आई फोन रेडमी के30 5जी का कमज़ोर वेरिएंट होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi K30 5G, M2001G7AC, M2001G7AE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.