• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 Soc प्रोसेसर वाला एक और स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक!

Redmi का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 Soc प्रोसेसर वाला एक और स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक!

Xiaomi कथित तौर पर नए Redmi ब्रांडेड स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। एक नए लीक में ऐसे ही एक फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को शेयर किया गया है।

Redmi का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 Soc प्रोसेसर वाला एक और स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक!

फोन के कैमरा के बारे में कहा गया है कि फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर नए Redmi ब्रांडेड स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • यह Redmi फोन 100W से अधिक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बताया गया है।
  • Redmi K50 सीरीज के मॉडल में से मिलते जुलते लग रहे हैं ये कथित स्मार्टफोन।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर नए Redmi ब्रांडेड स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। एक नए लीक में ऐसे ही एक फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को शेयर किया गया है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 एसओसी और फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन शामिल होने की खबर आ रही है। इस Redmi फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ड्यूल स्पीकर भी देखने को मिल सकता है। फोन का नाम अभी एक रहस्य है, लेकिन यह अफवाह है कि यह Redmi K50 सीरीज के मॉडलों में से एक हो सकता है। 

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को लीक कर दिया है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, हैंडसेट में फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले होने की खबर है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 एसओसी द्वारा ऑपरेटेड हो सकता है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

इसके कैमरा के बारे में कहा गया है कि फोन 50-मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आ सकता है। एक अलग पोस्ट में टिप्स्टर दावा करता है कि Redmi फोन 100W से अधिक फास्ट चार्जिंग, ड्यूल स्पीकर और IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस से लैस है। टिपस्टर ने विशेष रूप से नहीं बताया है कि ये लीक किए गए स्पेसिफिकेशन एक ही रेड्मी फोन के हैं या अलग-अलग हैं। 

ये फोन कयास वाले Redmi K50 सीरीज के मॉडल में से एक लगते हैं। Xiaomi ने अभी तक Redmi K50 सीरीज़ के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इस स्मार्टफोन रेंज से पर्दा कब उठाया जाएगा, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन इसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro, और Redmi K50 Pro+ जैसे मॉडल शामिल होने की संभावना है।

Redmi के एक K40 अल्ट्रा मॉडल पर भी काम जारी होने की सूचना है, मगर यह वेरिएंट मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है जिसके वर्जन के बारे में अभी कोई साफ सूचना नहीं है। यह 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह 108 मेगापिक्सल ISOCELL HM2 प्राइमरी सेंसर, Sony IMX355 वाइड-एंगल सेंसर और 3X जूम के साथ एक टेलीमैक्रो सेंसर से लैस हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi, Redmi New Expected Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »