Redmi Note 9 सीरीज़ से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Redmi Note 9 सीरीज के लॉन्च को रेडमी इंडिया के यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Mi.com साइट में भी एक माइक्रोसाइट के जरिए अपडेट दिए जानें की उम्मीद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 मार्च 2020 11:45 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 9 प्रो अपग्रेडेड कैमरे के साथ आएगा
  • Redmi Note 9 होगा चार रियर कैमरों से लैस
  • रेडमी नोट 9 की कीमत 9,999 रुपये से हो सकती है शुरू
Redmi Note 9 सीरीज आज भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Xiaomi की सब-ब्रांड इस सीरीज़ में रेडमी नोट 9 प्रो के साथ स्टैंडर्ड एडिशन रेडमी नोट 9 भी लॉन्च कर सकती है। कुछ हालिया रिपोर्टों ने यह भी सुझाव दिया कि रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो के अलावा, ब्रांड रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स भी लाएगा। रेडमी नोट 9 सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। नई स्मार्टफोन सीरीज़ पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi Note 8 मॉडल की अपग्रेड होगी।
 

Redmi Note 9 series launch: How to watch live stream?

रेडमी नोट 9 सीरीज के लॉन्च को रेडमी इंडिया के यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Mi.com साइट में भी एक माइक्रोसाइट के जरिए अपडेट दिए जानें की उम्मीद है। लाइवस्ट्रीम दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 

Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max pirce (Expected)

रेडमी नोट 9 सीरीज़ की कीमत के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह रेडमी नोट 8 सीरीज़ की कीमत के आसपास की कीमत में लॉन्च हो सकती है। याद दिला दें, रेडमी नोट 8 सीरीज़ को पिछले साल अक्टूबर में भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। उम्मीद है कि Xiaomi Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, और Redmi Note 9 Pro Max की बिक्री अमेज़न और Mi.com जैसे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगी। इसके अलावा यह मी होम स्टोर्स और देश के विभिन्न ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी सेल होगा।
 

Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max specifications (Expected)

रेडमी नोट सीरीज़ क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। Xiaomi के अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि नए मॉडल 108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ नहीं आएंगे। ऐसे में आप अधिकतम 64-मेगापिक्सेल सेंसर की उम्मीद कर सकते हैं। कैमरा सेटअप में अलग टेलीफोटो, मैक्रो और वाइड-एंगल शूटर भी शामिल होंगे।

नए कैमरा सेटअप के साथ, रेडमी नोट 9, रेडमी नोट 9 प्रो, और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फोन में 90 हर्ट्ज का डिस्प्ले होगा। अमेज़न पर एक माइक्रोसाइट ने हाल ही में कर्व्ड ग्लास रियर पैनल दिखाया था, जो कि ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।यदि हम एक हालिया गीकबेंच लिस्टिंग को देखें, तो सीरीज़ में रेडमी नोट 9 प्रो में कम से कम 6 जीबी रैम होगी और यह Android 10 पर काम करेगा । स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G SoC को शामिल करने के लिए भी कहा गया है जो जीपीएस, ए-जीपीएस और अन्य ग्लोबल नेविगेशन तकनीकों के अलावा भारत के NavIC का समर्थन करेगा।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro भी हाल ही में US FCC डेटाबेस पर 4,920 एमएएच बैटरी के साथ सामने आया था। FCC लिस्टिंग 30W फास्ट चार्जिंग शामिल होने का इशारा करती है। फोन में 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट होने की संभावना है।रेडमी नोट 9 प्रो की तरह, रेडमी नोट 9 भी 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ गीकबेंच साइट पर देखा गया है। हालांकि, फोन में मीडियाटेक चिपसेट है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में मीडियाटेक चिपसेट होने की भी खबर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  8. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  10. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.