Redmi Note 9 Pro की सेल आज एक बार फिर: जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro को यदि ग्राहक Mi.com या Amazon India के जरिए खरीदते हैं, उन्हें कंपनी HDFC बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट और ईएमआई विकल्प दे रही है। रेडमी नोट 9 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।

Redmi Note 9 Pro की सेल आज एक बार फिर: जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा
  • फोन में 5,020 एमएएच बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • रेडमी नोट 9 प्रो का टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro आज भारत में एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। स्मार्टफोन को खासा पसंद किया जा रहा है। इसका कारण स्मार्टफोन की कम कीमत के साथ कई दिलचस्प फीचर्स से लैस होना है। यह लेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9 प्रो के दो वेरिएंट हैं जो तीन रंग विकल्पों में आते हैं - ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज़ का हाई-एंड वेरिएंट Redmi Note 9 Pro Max भारत में 25 मार्च यानी कल बिक्री के लिए पेश होगा

Redmi Note 9 Pro की मुख्य खासियत ऑक्टा-कोर Snapdragon 720G प्रोसेसर, 48-मेगापिक्सल सैमसंग आईसोसेल जीएम2 सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,020 एमएएच क्षमता बैटरी है। रेडमी 9 प्रो देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यदि आप रेडमी की आधिकारिक भारत वेबसाइट या Amazon India के जरिए रेडमी नोट 9 प्रो खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कंपनी एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये तक की फ्लैट छूट और ईएमआई विकल्प दे रही है। स्मार्टफोन Mi Home और Mi Studio स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

(पढ़े: Redmi Note 9 Pro में है कितना दम? पहली नज़र में...)

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।


रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »