Redmi Note 9 Pro Max की अगली सेल अब होगी इस दिन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro Max की सेल Mi.com और Amazon.in पर दोपहर 12 बजे शुरू होती है और हर सेल की तरह सभवत: आगामी सेल में भी कंपनी कुछ ऑफर्स की पेशकश करेगी।

Redmi Note 9 Pro Max की अगली सेल अब होगी इस दिन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,499 रुपये से होती है शुरू

ख़ास बातें
  • 5,020 एमएएच बैटरी और होल-पंच डिस्प्ले है Redmi Note 9 Pro Max की खासियत
  • स्मार्टफोन की अगली सेल 17 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • 16,499 रुपये से शुरू होती है रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की भारत में कीमत
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल अब 17 जून को होगी। स्मार्टफोन Amazon India और Mi.com के जरिए पेश किया जाएगा और सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से हर हफ्ते फ्लैश सेल के लिए पेश किया जाता है, लेकिन कुछ मिनटों में स्टॉक से बाहर हो जाता है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में खासा लोकप्रिय है, जिसका कारण इसकी आक्रामक कीमत और बेहतरीन हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन हैं। Redmi Note 9 Pro Max में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020mAh बैटरी शामिल है।
 

Redmi Note 9 Pro Max next sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की अगली सेल Mi.com और Amazon.in पर 17 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 रुपये है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in पर स्मार्टफोन की खरीद पर संभवत: कुछ ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  2. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  3. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  5. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  6. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  7. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  8. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  10. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »