• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Amazon और Mi.com पर आयोजित की गई है फ्लैश सेल
  • Redmi Note 9 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 9 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro की सेल आज 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से Amazon और Mi.com पर शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन मार्च में Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था, और लॉन्च के बाद से ही दोनों फोन कई बार फ्लैश सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। रेडमी नोट 9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें, यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके अलावा आपको इस स्मार्टफोन में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। कीमत के हिसाब से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन काफी प्रभावित करने वाले हैं।  
 

Redmi Note 9 Pro price in India, sale offers

जैसे कि हममने बताया Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। कलर्स की बात करें, तो इसमें आपको ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 9 प्रो की सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon और Mi.com पर शुरू होने वाली है।

Amazon और Xiaomi India दोनों ही वेबसाइट के जरिए रेडमी नोट 9 प्रो की खरीद पर एयरटेल यूज़र्स को 298 रुपये और 398 रुपये के अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर दिया जाएगा।
 
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »