Redmi Note 9 लॉन्च हुआ भारत में, 5,020 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में हैं चार रियर कैमरे

Redmi Note 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है रेडमी नोट 9 में
  • Redmi Note 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • Redmi Note 9 का सबसे महंगा वेरिएंट 14,999 रुपये का
Xiaomi ने Redmi Note 9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय मार्केट में यह रेडमी नोट 9 सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले Xiaomi ने मार्च महीने में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9 चार रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है और यह मार्केट में Redmi Note 8 के अपग्रेड के तौर पर आया है। पिछले वेरिएंट की तुलना में यह हैंडसेट 25 प्रतिशत बड़ी बैटरी के सात आता है। रेडमी नोट 9 में यूज़र्स को 6 जीबी तक रैम मिलेगा। मार्केट में इस फोन की भिड़ंत Samsung Galaxy A21s, Oppo A9 2020 और Vivo S1 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Redmi Note 9 price in India, availability details

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल वाला है। इसे 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट और पैबल ग्रे रंग में मिलेगा। Redmi Note 9 की पहली सेल भारत में 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी। यह अमेज़न, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में मिलेगा।

याद रहे कि रेडमी नोट 9 को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। फोन 3 जीबी रैम + 64 जीबी, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  3. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ
  2. गेमर्स को बड़ा झटका! Xbox के बढ़े दाम, 1 अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें
  3. Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
  4. Spotify Premium का मजा Vi यूजर्स को मिल रहा फ्री, जानें कैसे
  5. OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!
  6. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  7. iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
  8. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
  9. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  10. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.