Redmi Note 8 में होंगे चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर

Xiaomi के Redmi ब्रांड ने वीबो पर ऐलान किया कि Redmi Note 8 हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ आएगा। ये वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे।

Redmi Note 8 में होंगे चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा
  • Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro होंगे 29 अगस्त को लॉन्च
  • Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
विज्ञापन
Redmi Note 8 के बारे में जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है। कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक टीज़र से साफ है कि फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। याद रहे कि रेडमी नोट 7एस को मार्केट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। इसके अलावा रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने रेडमी नोट 8 के कैमरा सैंपल साझा किए हैं। साफ हो गया है कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ के इस फोन में भी चार रियर कैमरे होंगे, रेडमी नोट 8 प्रो की तरह। लेकिन इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

शाओमी के रेडमी ब्रांड ने वीबो पर ऐलान किया कि रेडमी नोट 8 हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ आएगा। ये वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे। इनके बगल में डुअल एलईडी फ्लैश भी होगा। पोस्ट से पता चलता है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सुपर वाइड-एंगल सेंसर, डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर और सुपर मैक्रो लेंस होगा।

लू विबिंग ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो रेडमी नोट 8 के कैमरे के दम-खम को दिखाते हैं। तस्वीरों को देखकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि रेडमी नोट 8 ने रात में बेहतरीन तस्वीरें लीं। डिटेल की भी कोई कमी नहीं थी। विबिंग ने यह भी बताया कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ में सुपर नाइट सीन मोड होगा जो यूज़र्स को कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करेगा।
 
Redmi Note 8 Camera Sample main1
Redmi Note 8 Camera Sample


इसके अलावा रेडमी के वीबो अकाउंट से पुष्टि की गई है कि रेडमी नोट 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। इसके साथ एड्रेनो 610 जीपीयू, थर्ड जेनरेशन एआईई आर्टिफिशियल इंजन, हेक्सागॉन 686 डीपी और हेक्सागॉन वेक्टर एक्सटेंशन होगा।

बता दें कि कंपनी रेडमी नोट 8 सीरीज़ से 29 अगस्त को पर्दा उठाएगी। Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल का रियर सेंसर, हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 4,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »