Redmi Note 8 सीरीज़ को लेकर जबरदस्त उत्साह, Redmi Note 8 Pro की बैटरी क्षमता सार्वजनिक

Xiaomi ने घोषणा की है चीन में Redmi Note 8 Series के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद एक ही दिन में 10 लाख रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro होंगे रेडमी नोट 8 सीरीज़ का हिस्सा
  • रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो 29 अगस्त को होंगे चीन में लॉन्च
  • रेडमी नोट 8 प्रो होगा मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस

Redmi Note 8 सीरीज़ को लेकर जबरदस्त उत्साह, Redmi Note 8 Pro की बैटरी क्षमता सार्वजनिक

Xiaomi ने घोषणा की है चीन में Redmi Note 8 Series के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद एक ही दिन में 10 लाख रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। रेडमी नोट 8 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 7 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा रेडमी नोट 8 प्रो। वहीं, Redmi Note 7 का अपग्रेड वर्जन होगा रेडमी नोट 8। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरें होंगे और इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल से लैस होगा। इसके अलावा नए रेडमी नोट फोन की बैटरी क्षमता के बारे में भी पता चल गया है, साथ ही कैमरा सैंपल को भी शेयर किया गया है।

शाओमी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की घोषणा की है कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ ने एक ही दिन में 10 लाख रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लिए हैं। मी डॉट कॉम पर बने रजिस्ट्रेशन पेज़ को इस सप्ताह के शुरुआत में लाइव किया गया था।

Photo Credit: Weibo

ऐसा पहली बार नहीं है जब शाओमी को अपने रेडमी नोट स्मार्टफोन के लिए इतना बढ़िया रिस्पांस मिला हो। याद करा दें कि इस सप्ताह के शुरुआत में शाओमी ने ऐलान किया था कि कंपनी दुनिया भर में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचने में सफल रही है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Pro में है 4,500 एमएएच की बैटरी
Photo Credit: Weibo/ Lu Weibing

लेटेस्ट टीज़र के मुताबिक, रेडमी नोट 8 सीरीज़ गेमिंग एक्सेसरीज़ को सपोर्ट करेगा। उम्मीद है कि फोन लिक्विड कूलिंग और लंबी बैटरी लाइफ के साथ उतारे जा सकते हैं। यह बात कंफर्म है कि रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और चार रियर कैमरे के साथ आएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा, इतना ही नहीं, हैंडसेट 25x ज़ूम सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।
 

Redmi Note 8 Pro Camera Sample आए सामने
Photo Credit: Weibo/ Lu Weibing

रेडमी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने एक अलग टीज़र में इस बात की पुष्टि की है कि रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। हैंडसेट के 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। वीबिंग ने रेडमी नोट 8 प्रो के कुछ कैमरा सैंपल भी वीबो पर पोस्ट किए हैं। रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो चीन में 29 अगस्त को लॉन्च होंगे। चीन में लॉन्च के बाद दोनों ही हैंडसेट को भारत में भी उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.