Redmi Note 8 की अगली सेल अब 10 दिसंबर को

Redmi Note 8 Sale: Xiaomi के रेडमी नोट 8 की अगली सेल तारीख से पर्दा उठ गया है। शाओमी रेडमी नोट 8 की बिक्री Amazon, कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होती है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 में मिलेगी 4000 एमएएच की बैटरी
  • शाओमी रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • Redmi Note 8 में है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज

Redmi Note 8 Camera: 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रेडमी नोट 8 में

Redmi Note 8 Next Sale: रेडमी नोट 8 की अगली सेल तारीख से पर्दा उठ गया है। भारत में Xiaomi के इस स्मार्टफोन की अगली सेल अब 10 दिसंबर 2019 को Amazon, कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी। याद करा दें कि शाओमी रेडमी नोट 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की गई थी। Redmi Note 8 के साथ अक्टूबर माह में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया था। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Xiaomi ने भारत में रेडमी नोट 8 के नए कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को लॉन्च किया था। कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट फोन के नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है। अगर आप भी शाओमी (Xiaomi) रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए अब आपको Redmi Note 8 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Redmi Note 8 Price in India, सेल ऑफर्स

शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद करा दें कि Xiaomi ने रेडमी नोट 8 के साथ Redmi Note 8 Pro को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। Redmi Note 8 बिक्री के लिए 10 दिसंबर 2019 दोपहर 12 बजे अमेज़न, मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। शाओमी ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Vivo U20 vs Redmi Note 8: कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

यह भी पढ़ें-   Redmi Note 8 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू

यह भी पढ़ें-  Xiaomi का दावा, 1 करोड़ से ज़्यादा Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 हैंडसेट बिके
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Amazon पर Airtel की ओर से 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा का लाभ मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए चुनिंदा कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, HSBC कैशबैक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Mi.com पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है।
Advertisement
कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 

Redmi Note 8 Camera

 Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.