Redmi Note 8 में है बड़ी खामी, सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए हुई दूर

Xiaomi ने इस महीने ही भारतीय मार्केट में Redmi Note 8 को उतारा था। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2019 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है रेडमी नोट 8 में
  • Redmi Note 8 से वॉयस कॉल के दौरान हो रही थी यह दिक्कत
Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 8 को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन यह बड़ी खामी के साथ आया है। कभी-कभार वॉयस कॉल के दौरान ऑडियो अपने आप गायब हो जाती है। यह कमी कई यूज़र के लिए परेशानी का कारण बन गई है। खासकर फोन कॉल मैनेज कर पाने में। शाओमी ने अब एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है जो इस कमी को दूर करने के दावे के साथ आया है। रेडमी नोट 8 यूज़र्स को एक ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा जो उनके स्मार्टफोन से इस कमी को दूर कर देगा। हमारे रिव्यू यूनिट को भी यह सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है।

सॉफ्टवेयर अपडेट 188 एमबी का है। यह MIUI v10.3.3.0 PCOINXM वर्ज़न नंबर के साथ आता है। चेंजलॉग के मुताबिक, यह अपडेट सिर्फ इसी कमी को दूर करता है। यह अपने साथ और कुछ नहीं लाता है। अगर आपके पास रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन है। आपको इस अपडेट के संबंध में नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा आप Settings > About Phone > System Update में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

Xiaomi ने इस महीने ही भारतीय मार्केट में Redmi Note 8 को उतारा था। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है।
 

Redmi Note 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi Note 8, Xiaomi Redmi Note 8 Software
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  2. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखे
  3. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!
  2. Oppo Find X8 Pro 5G को Rs 15500 तक सस्ता खरीदने का मौका, 5910mAh बैटरी, 50MP के चार कैमरा!
  3. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  4. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  6. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  7. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
  8. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  9. टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
  10. Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.