Redmi Note 8 Pro की अगली सेल अब Amazon पर होगी इस दिन

Redmi Note 8 Pro Sale: शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की अगली सेल तारीख का पता चल गया है। जानें 64 मेगापिक्सल वाले Xiaomi ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट की अगली सेल Amazon पर किस दिन होगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 नवंबर 2019 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 8 प्रो की सेल Amazon और मी डॉट कॉम पर होगी
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Redmi Note 8 Pro Specifications: रेडमी नोट 8 प्रो में है 4,500 एमएएच की बैटरी

Redmi Note 8 Pro Sale: Xiaomi के 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले रेडमी नोट 8 प्रो की अगली सेल तारीख का पता चल गया है। अगर आप भी Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी (Xiaomi) रेडमी नोट 8 प्रो की अगली सेल अब 20 नवंबर को Amazon पर होगी।  अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। आइए अब आपको शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Redmi Note 8 Pro price in India, ऑफर्स

रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो फोन गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Pro Next Sale: शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की अगली सेल तारीख का पता चला
Photo Credit: Amazon India

जैसा कि हमने आपको बताया रेडमी नोट 8 प्रो अगली सेल 20 नवंबर दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स पर शुरू होगी। शाओमी (Xiaomi) Redmi Note 8 Pro हैंडसेट के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो Airtel की ओर से 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro Review in Hindi

यह भी पढ़ें-  Xiaomi Redmi Note 8 की अगली सेल अब इस दिन होगी Amazon पर


Advertisement
इसके अलावा Axis Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है।
Advertisement

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.