Redmi Note 8 Pro आज इन ऑफर्स के साथ मिलेगा Amazon पर

Redmi Note 8 Pro Sale Today: रेडमी नोट 8 प्रो सेल के लिए आज एक बार फिर उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी। स्मार्टफोन खरीदने से पहले यहां जानें ऑफर्स, फीचर्स और कीमत।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 11:36 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • रेडमी नोट 8 प्रो की सेल Amazon और मी डॉट कॉम पर होगी
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है

Redmi Note 8 Pro price in India: शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

Redmi Note 8 Pro Sale: रेडमी नोट 8 प्रो सेल के लिए आज एक बार फिर उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन की बिक्री शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर दोपहर 12 बजे होगी। अहम खासियतों की बात करें तो Redmi Note 8 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर भी शामिल है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। आइए अब आपको रेडमी नोट 8 प्रो की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Redmi Note 8 Pro price in India, सेल ऑफर्स

Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। शाओमी के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। टॉप-वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इस वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक। जैसा कि हमने आपको बताया शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न (Amazon) और शाओमी (Xiaomi) की वेबसाइट पर होगी।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro Review in Hindi

यह भी पढ़ें- Moto G8 Plus, Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?


Redmi Note 8 Pro के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एयरटेल (Airtel) के 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Pro Camera

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.