Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत लीक, वेरिएंट के बारे में भी मिली जानकारी

दावा किया गया है कि Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होगी।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत लीक, वेरिएंट के बारे में भी मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी होगी
  • Redmi Note 8 Pro में होगा मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा रेडमी नोट 8 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले दोनों ही रेडमी नोट हैंडसेट के स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के कई वेरिएंट की कीमतों का भी खुलासा हुआ है। वहीं, रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने आधिकारिक तौर पर रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल पैकेजिंग को सार्वजनिक कर दिया है। शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने दावा किया है कि रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी आसानी से दो दिन तक साथ दे देगी। इसके अतिरिक्त शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने रेडमी नोट 8 प्रो का कस्टम वारक्राफ्ट एडिशन लाने की जानकारी दी है।

नई लीक के बारे में जानकारी सबसे पहले 91मोबाइल्स द्वारा दी गई है। इसके मुताबिक, रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होगी। इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,099 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) होगी। क्योंकि ये सारी जानकारियां वीबो से मिली हैं। ऐसे में इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

इसके अतिरिक्त रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा की है। पैकेजिंग में गुलाबी रंग की झलक है। विबिंग ने बताया है कि इस बार पैकेजिंग को लेकर कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

दूसरी तरफ, शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने Redmi Note 8 Pro के बैटरी ग्राफ को पोस्ट किया है। दावा किया है कि फोन की बैटरी दो दिन तक चल जाएगी। लिन बिन के फोन में दो दिन के इस्तेमाल के बाद भी 40 प्रतिशत बैटरी बची हुई थी। याद रहे कि पहले ही खुलासा हो चका है कि रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी होगी और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

इसके अलावा रेडमी के वीबो अकाउंट से “Redmi Note 8 Pro” x “World of Warcraft Edition” के लॉन्च के संबंध में ट्रेलर जारी किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। यह 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। यह सेंसर 9248 x 6936 पिक्सल की तस्वीरें ले पाएंगे। फोन में 25x ज़ूम के लिए भी सपोर्ट हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »