Redmi Note 8 Pro की अगली सेल होगी इस दिन Amazon पर, जानें ऑफर्स

Xiaomi Redmi Note 8 Pro Sale: शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन की अगली सेल इस दिन होगी Amazon पर। जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 1 नवंबर 2019 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 8 प्रो की सेल Amazon और Mi.com पर होगी
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Redmi Note 8 Pro Sale: रेडमी नोट 8 प्रो की अगली सेल होगी इस दिन Amazon पर

Redmi Note 8 Pro Sale: Xiaomi ने पिछले महीने 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन को भारतीय मार्कट में उतारा था। अगर आप भी Redmi Note 8 Pro खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि हैंडसेट की अगली सेल 6 नवंबर 2019 को कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगी। अहम खासियतों की बात करें तो Xiaomi ब्रांड के लेटेस्ट हैंडसेट रेडमी नोट 8 प्रो में गेमिंग के लिए हीलियो जी90टी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग तकनीक दी गई है। आइए अब आपको शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Redmi Note 8 Pro Price in India, ऑफर्स

रेडमी नोट 8 प्रो के दो तीन वेरिएंट हैं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro Review in Hindi


जैसा कि हमने आपको बताया रेडमी नोट 8 प्रो की अगली सेल 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट पर होगी। Redmi Note 8 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को Airtel के 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर 10 महीनों तक दोगुना डेटा मिलेगा।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.