Redmi Note 8 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Redmi Note 8 Pro का दाम 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। रेडमी नोट 8 प्रो के दो और वेरिएंट हैं।

Redmi Note 8 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Redmi Note 8 Pro में हैं 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • रेडमी नोट 8 प्रो की सेल अमेज़न और मी डॉट कॉम पर होगी
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन Xiaomi Redmi Note 8 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 8 प्रो की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 8 प्रो में गेमिंग के लिए हीलियो जी90टी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग तकनीक दी गई है। अन्य खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, गेम टर्बो 2.0 मोड, 4,500 एमएएच बैटरी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

याद रहे कि शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था। वहीं, बुधवार को आयोजित लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने रेडमी नोट 8 प्रो के साथ Redmi Note 8 को भी पेश किया।
 

Redmi Note 8 Pro Price in India

रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के दो और वेरिएंट हैं। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।

फोन गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक रंग मिलेगा। रेडमी नोट 8 प्रो की बिक्री 21 अक्टूबर से दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट पर शुरू होगी। फोन को जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi Note 8 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल के 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर 10 महीनों तक दोगुना डेटा मिलेगा।


Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  2. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  3. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  4. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  5. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  6. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  8. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  10. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »