Redmi Note 8 Pro ने कैमरा टेस्ट में दिए चौंकाने वाले नतीजे!

Redmi Note 8 Pro को कुल 84 अंक मिले हैं। स्मार्टफोन के कैमरा को फोटो के मामले में 87 अंक मिले हैं और वीडियो के मामले में फोन ने 78 अंक हासिल किए हैं।

Redmi Note 8 Pro ने कैमरा टेस्ट में दिए चौंकाने वाले नतीजे!

Redmi Note 8 Pro के अलावा DxOMark में 84 स्कोर ब्लैक शार्क 2 और एलजी वी30 को भी मिला है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro को कुल 84 अंकों का स्कोर मिला है
  • इस फोन में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप शामिल है
  • रेडमी नोट 8 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro में शामिल हार्डवेयर, कैमरा आदि को लेकर शाओमी शुरुआत से ही जोर शोर से प्रचार करती आई है। स्मार्टफोन हार्डवेयर परफॉर्मेंस और कैमरा आदि मामलों में मिड-रेंज सेगमेंट के बेस्ट फोन में से एक बताया जाता है। हालांकि यदि आपके पास यह स्मार्टफोन है या आप इसे फोटोग्राफी के लिए खरीदने की सोच रहें हैं तो आपको यह खबर पढ़ कर थोड़ी निराशा जरूर हो सकती है। कैमरा टेस्ट कर बेंचमार्क स्कोर देने के लिए प्रख्यात पोर्टल DxOMark के टेस्ट में शाओमी के पॉप्युलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो ने मात्र 84 अंक हासिल किए हैं। वेबसाइट ने इतना ही स्कोर गेमिंग फोन ब्लैक शार्क 2 और एलजी वी30 को भी दिया है।

Redmi Note 8 Pro को कंपनी ने चार कैमरों के सेटअप के साथ लॉन्च किया है। इस पॉप्युलर फोन की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन को शाोमी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। इस कीमत में फोन को कुल 84 अंक मिलना निराशाजनक है। स्मार्टफोन के कैमरा को फोटो के मामले में 87 अंक मिले हैं और वीडियो के मामले में फोन ने 78 अंक हासिल किए हैं। पोर्टल का कहना है कि बड़ा सेंसर होने के बावजूद फोटो में डिटेल की कमी दिखाई देती है। यह भी कहा गया है कि रेडमी नोट 8 प्रो को कैमरा के कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।

वीडियो कैटेगरी की बात करें तो इसमें फोन के कैमरा को 78 अंक मिले हैं, जिसे DxOMark के हिसाब से खराब परफॉर्मेंस वाला कैमरा माना जाता है। अच्छी लाइट की कंडिशन में कैमरा अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन फोटो की तरह वीडियो के क्षेत्र में भी कैमरा को कई सुधारों की जरूरत है।

Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरे शामिल हैं। यह कंपनी का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने इस फोन में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »