Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Redmi Note 8 Cosmic Purple: शाओमी रेडमी नोट 8 का नया कलर वेरिएंट जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीज़र। जानें Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Nebula Purple कलर वेरिएंट हाल ही में चीन में हुआ लॉन्च
  • Redmi इंडिया अकाउंट से रेडमी नोट 8 के नए कलर वेरिएंट का टीज़र जारी
  • Redmi Note 8 price in India 9,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 8 Cosmic Purple: रेडमी नोट 8 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Redmi India

Redmi Note 8 Cosmic Purple: Redmi ने हाल ही में ट्विटर पर एक टीज़र जारी किया है जिससे इस बात का पता चलता है कि रेडमी नोट 8 के नए कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि Xiaomi ने इस माह के शुरुआत में चीन में Redmi Note 8 के नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट को लॉन्च किया था। पिछले महीने भारत में रेडमी नोट 8 के आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने टीजर जारी कर इस बात का संकेत दिया था कि भारत में रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन के कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को भी उतारा जाएगा। लेकिन भारत में Redmi Note 8 के केवल मूनलाइट व्हाइट, नेप्ट्यून ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट को ही लॉन्च किया गया था। याद रहे कि शाओमी रेडमी नोट 8 के साथ भारत में Redmi Note 8 Pro के साथ लॉन्च किया गया था।

Redmi इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी रेडमी नोट 8 के नए कलर वेरिएंट को भारत में जल्द लॉन्च करेगी। ट्वीट के साथ एक तस्वीर को भी साझा किया गया है जिसमें Redmi Note 8 स्मार्टफोन पर्पल कलर वेरिएंट में नज़र आ रहा है। जैसा कि हमने आपको बताया रेडमी नोट 8 के आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने बताया था कि स्मार्टफोन के कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को भी भारत में उतारा जाएगा और अब रेडमी इंडिया ने पर्पल कलर वेरिएंट की तस्वीर को भी साझा कर दिया है।
Advertisement
गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब शाओमी (Xiaomi) भारत में अपने पॉपुलर स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च कर रही हो। याद रहे कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को चीन में समर हनी व्हाइट कलर वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट को भारत में उतारा गया था।

शाओमी ने इस हफ्ते के शुरुआत में रेडमी नोट 8 प्रो के ओसियन ब्लू कलर वेरिएंट से भी पर्दा उठाया था जो दिखने में डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट की तरह लगता है, याद करा दें कि इस डीप सी ब्लू वेरिएंट को इस माह के शुरुआत में ताइवान में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Redmi Note 8 price in India

शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री Amazon, Mi.com और मी होम स्टोर पर होती है।
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  3. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  4. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  5. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.