Redmi Note 7S आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Xiaomi अपने लेटेस्ट हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 7एस के लिए कोई लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं कर रही है। बल्कि इसे लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 7S आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7S के डुअल कैमरा सेटअप में एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा
  • Redmi Note 7S का डिज़ाइन होगा रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो से प्रेरित
  • चीन में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का भारतीय अवतार हो सकता है यह फोन
विज्ञापन
Redmi Note 7S को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह शाओमी का भारतीय मार्केट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा। चीनी कंपनी ने बीते हफ्ते ही भारत में रेडमी नोट 7एस को लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी कर दिया था। अब तक Xiaomi ने खुलासा किया है कि Redmi Note 7S में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह संभवतः डुअल रियर कैमरा सेटअप में से एक सेंसर है। इसकी पुष्टि Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट से की। टीज़र फोटो से रेडमी नोट 7एस के लाल कलर वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा।
.

Redmi Note 7S का लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीम

Xiaomi अपने लेटेस्ट हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 7एस के लिए कोई लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं कर रही है। बल्कि इसे लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 7S की लाइव स्ट्रीम को कंपनी की साइट Mi.com पर लाइव किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम को दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
 

रेडमी नोट 7एस स्पेसिफिकेशन

बीते हफ्ते ही Xiaomi ने रेडमी नोट 7एस के कैमरा सैंपल शेयर करने शुरू कर दिए थे। तस्वीरों में कलर्स अच्छे से दिख रहे हैं। लो-लाइट में भी Redmi Note 7S से एक तस्वीर ली गई है जो इस बात का संकेत दे रही है कि फोन में लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डेडिकिटेड नाइट मोड दिया गया है।

मनु कुमार जैन ने इस सप्ताह के शुरुआत में एक ट्वीट किया था जिसमें वह Redmi Note 7S के रेड कलर वेरिएंट को हाथ में पकड़े दिख रहे थे। साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया था कि Redmi Note 7S के बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्वीट में #48MP का इस्तेमाल किया गया था।

तस्वीर में रेडमी नोट 7एस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है, हालांकि अभी सेकेंडरी सेंसर के रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गोरिल्ला ग्लास 5 के होने से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन ग्लॉसी बिल्ड के साथ उतारा जा सकता है।

Redmi Note 7S का डिज़ाइन बहुत हद तक रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो से प्रेरित होगा। संभव है कि यह फोन चीन में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का भारतीय अवतार हो जिसे भारत में रेडमी नोट 7एस के नाम से लाया जा रहा है। बता दें कि चीनी मार्केट में रेडमी नोट 7 भी 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ लॉन्च हुआ था।

याद रहे कि Redmi Note 7 का चीनी वेरिएंट 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6जीबी रैम और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आती है। बैटरी क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करती है। इस फोन में पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »