Redmi Note Days Sale: रेडमी नोट 7एस पर मिल रही है यह खास छूट

Redmi Note Days Sale: रेडमी नोट डेज़ सेल के दौरान Redmi Note 7S स्मार्टफोन के साथ एक खास ऑफर दिया जा रहा है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 11:11 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Redmi Note 7S के दो वेरिएंट लॉन्च
  • रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा रेडमी नोट 7एस

Redmi Note Days Sale: रेडमी नोट 7एस पर मिल रही है यह खास छूट

Redmi Note Days Sale का आगाज़ हो चुका है। रेडमी नोट डेज़ सेल के दौरान Redmi Note 7S स्मार्टफोन को 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। ग्राहकों को छूट का लाभ फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी नोट 7एस की कीमत में कटौती नहीं की गई है। फोन के साथ केवल अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। केवल इतना ही नहीं, Redmi Note 7 Pro भी 12 जुलाई तक ओपन सेल में बेचा जाएगा।

Xiaomi ने हाल ही में ट्विटर पर रेडमी नोट डेज़ सेल की घोषणा की थी।  करने के लिए ट्विटर पर लिया। भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 7एस (रिव्यू) की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में बिकेंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया कि फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर रेडमी नोट 7एस पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, मी डॉट कॉम पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, 799 रुपये में मी प्रोटेक्ट और एयरटेल यूज़र के लिए 1,120 जीबी 4 जी डेटा और अनिलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। बता दें कि अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट केवल 12 जुलाई तक ही वैध है।

रेडमी नोट 7एस के अलावा रेडमी नोट 7 प्रो के सभी वेरिएंट अभी फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर ओपन सेल में बेचे जा रहे हैं। 12 जुलाई के बाद हो सकता है रेडमी नोट 7 प्रो एक बार फिर से फ्लैश सेल के जरिए ही बेचा जाए।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 7एस में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.