Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 के नए वेरिएंट के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2019 18:40 IST
ख़ास बातें
  • मिरर फ्लावर वाटर मून है Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro का नया कलर वेरिएंट
  • रेडमी नोट 7 के तीन पुराने कलर वेरिएंट भी हैं
  • नए कलर वेरिएंट के पिछले हिस्से पर ग्लॉसी व्हाइट फिनिश है

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के नए मिरर फ्लावर वाटर मून कलर वेरिएंट को उपलब्ध करा दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने कुछ दिनों पहले इस नए कलर वेरिएंट से पर्दा उठाया था और फैंस से कहा था कि वह नए वेरिएंट के नाम को लेकर सुझाव दें। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए मिरर फ्लावर वाटर मून वेरिएंट की चीन में कंपनी की वेबसाइट पर सेल शुरू हो गई है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन नए कलर वेरिएंट के साथ कर लिस्ट कर दिए गए हैं। याद करा दें कि रेडमी नोट 7 को इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था।

रेडमी नोट 7 के मिरर फ्लावर वाटर मून कलर वेरिएंट को चीन में कंपनी के स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। इसका केवल 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही उपलब्ध है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी नोट 7 प्रो के भी मिरर फ्लावर वाटर मून कलर वेरिएंट को कंपनी के स्टोर पर 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है।

मिरर फ्लावर वाटर मून मॉडल के पिछले हिस्से पर ग्लॉसी व्हाइट फिनिश है। कुछ दिनों पहले शाओमी ने फैंस से कहा था कि वह इस नए वेरिएंट के नाम को लेकर सुझाव दे और अब अंतत: कंपनी ने इस नए वेरिएंट को मिरर फ्लावर वाटर मून नाम दिया है।

रेडमी नोट 7 के पुराने कलर वेरिएंट ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू तो वहीं रेडमी नोट 7 प्रो के पुराने कलर वेरिएंट नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक भी लिस्ट किए हुए हैं। रेडमी नोट 7 के 3 जीबी + 32 जीबी, 4 जीबी + 64 जीबी, 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल को लिस्ट किया गया है और इनकी कीमत क्रमश: 999 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपये), 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,000 रुपये) और 1,499 चीनी युआन (लगभग 15,000 रुपये) है।
Advertisement

फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ के नए मिरर फ्लावर वाटर मून कलर वेरिएंट को चीन के अलावा भारत समेत अन्य मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.